चंडीगढ, 02 जून (ता)। हरियाणा में नौतपा के बावजूद मौसम सुहावना बना हुआ है एवं तीन जून तक बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गत दिवस के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने कहा कि तीन जून तक तथा पांच और छह जून को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं चार जून को कुछ क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। बादल छाए रहने और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे छह से आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। ऐसे में जून के पहले सप्ताह के अंत तक गर्मी फिर से असर दिखा सकती है।
Trending
- शिक्षा दे रहे विश्वविद्यालय समाज व परिवार के प्रोत्साहन से हर क्षेत्र दिव्यांग सफलता और सपनों की उड़ान
- सरकार खिलाड़ी अनुष्का के परिवार के आंसू पोंछने का करें प्रयास! दोषी पुलिस कर्मियों को सजा मिलनी ही चाहिए
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस में अनेक विभूतियां हुई सम्मानित, गणेश शंकर विद्यार्थी जी की मूर्ति स्थापित करने की उठी मांग, चौथे स्तंभ की मजबूती से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव है
- जादू-टोना और भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं को ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
- एक भी मोर्चे पर युद्धविराम का उल्लंघन पूरे समझौते का उल्लंघन होगा : अराघची
- चैंपियन आरसीबी को 20 करोड़, उपविजेता टीम गुजरात को मिले 12.50 करोड़
- आरसीबी की जीत के बाद विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
- अब वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं पड़ेगी एडिटर की जरूरत, Gemini करेगा पूरा काम

