Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»भारत में बदलेगी ‘रुपये’ की सूरत! कागज की जगह प्लास्टिक के होंगे नोट, जानें क्या है RBI का प्लान
    टेक्नोलॉजी

    भारत में बदलेगी ‘रुपये’ की सूरत! कागज की जगह प्लास्टिक के होंगे नोट, जानें क्या है RBI का प्लान

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 31, 2026No Comments110 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक देश में फटे-पुराने नोटों की समस्या को समाप्त करने और बार-बार नोट छापने पर आने वाली भारी लागत को कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। केंद्रीय बैंक अब पारंपरिक कागजी मुद्रा के स्थान पर प्लास्टिक से बने नोट जारी करने की योजना पर विचार कर रहा है। वित्तीय बाजार और आम जनता के लिए इस बदलाव के फायदे और चुनौतियां दोनों ही काफी महत्वपूर्ण हैं।

    लगातार बढ़ते कैश सर्कुलेशन और फटे-गंदे नोटों को बदलने की झंझट को दूर करने के लिए आरबीआई अब पॉलीमर करेंसी की तरफ कदम बढ़ा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही 100, 200 और 500 रुपये के प्लास्टिक नोटों का एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है. इन नोटों को सबसे पहले देश के चुनिंदा शहरों में ट्रायल के तौर पर उतारा जाएगा ताकि लोगों और एटीएम (ATM) मशीनों के बीच इसकी स्वीकार्यता को परखा जा सके. वहीं, अगर ये पायलट प्रोजेक्ट पूरी तरह सफल रहता है, तो आने वाले समय में देश के सभी कागजी नोटों को धीरे-धीरे प्लास्टिक नोटों से बदल दिया जाएगा.

    प्लास्टिक की ओर बढ़ता रुपया
    UPI और डिजिटल लेन-देन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद भी भारत में नकदी यानी कैश की मांग बरकरार है. वर्तमान में देश में कुल करेंसी सर्कुलेशन तकरीबन 42.86 रुपये ट्रिलियन का है, जिसे संभालना केंद्रीय बैंक के लिए हमेशा से चुनौती रहा है. इसके अलावा, कागज के नोट बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं, फट जाते हैं या पानी में भीगकर पूरी तरह नष्ट हो जाते हैं, जिससे उन्हें बार-बार बदलना पड़ता है. इसी कैश मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए रिजर्व बैंक अब इस बदलाव की दिशा में गंभीरता से सोच रहा है.

    छपाई लागत में भी राहत
    कागज के नोटों की छपाई और पुराने या खराब हो चुके नोटों को वापस लेकर नष्ट करने में सरकार और आरबीआई को हर साल अरबों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो अकेले वित्त वर्ष 2025 में ही नोटों की छपाई पर लगभग 6,372.8 करोड़ रुपये का भारी-भरकम खर्च आया था. दूसरी तरफ, प्लास्टिक या पॉलीमर से बने नोटों की लाइफ सामान्य कागज के नोटों की तुलना में लगभग 4 से 5 गुना अधिक होती है. भले ही इन्हें बनाने की शुरुआती लागत थोड़ी ज्यादा हो, लेकिन लंबे समय में यह बार-बार होने वाले छपाई के खर्च को घटाकर देश का बड़ा पैसा बचाएगा.

    प्लास्टिक नोट के बेनिफिट्स
    प्लास्टिक (पॉलिमर) से बने नए नोटों के कई खूबियां होंगी. सबसे बड़ी बात कि ये नोट पानी में पूरी तरह वाटरप्रूफ होते हैं, यानी गलती से कपड़े के साथ धुल जाने पर भी ये बिल्कुल सुरक्षित रहेंगे और फटेंगे नहीं. साथ ही, जब ये प्लास्टिक नोट बहुत पुराने हो जाएंगे, तो इन्हें पूरी तरह रीसायकल करके अन्य प्लास्टिक उत्पाद बनाने में इस्तेमाल किया जा सकेगा.

    meerut report note rbi to replace paper note to plastic note
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.