नई दिल्ली, 30 मई (ता)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गत दिवस दिल्ली के बंगाली मार्केट में बने टोडरमल पार्क में ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने ऑटोचालकों से बात की। राहुल उनका यूनिफॉर्म पहने भी नजर आए। पार्क में बैठे राहुल के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे ऑटो की सवारी करते भी नजर आए। राहुल ने ऑटो ड्राइवर्स से रोजमर्रा की चुनौतियों, उनकी इनकम, बढ़ते खर्चों और काम करने के हालात के बारे में जाना। उनकी शिकायतें सुनीं, उनकी जीवनशैली और समस्याओं पर चर्चा की।
राहुल गांधी से मिलने के बाद एक ऑटो ड्राइवर ने कहा कि राहुल ने हमसे बातचीत की। हमारे मुद्दे उठाने, हमारे बीमा और दूसरी सहायता दिलाने का वादा किया। हमने साथ मिलकर खाना भी खाया। जब हम खाना खा रहे थे, तभी वे अचानक हमसे मिलने आ गए, और हमें बहुत अच्छा लगा।’ ऑटो ड्राइवर रमेश प्रसाद ने कहा कि हमने राहुलजी से कहा है कि हमारा काम बहुत धीमा चल रहा है। उन्होंने मेरे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और रोज की कमाई और खाने-पीने का खर्च कैसे चलाते हैं, इस बारे में पूछा। हमने राहुल गांधी जी के साथ दाल, रोटी और सब्ज़ी का सादा भोजन किया।
ऑटो ड्राइवर अरिंदर कुमार शाह ने कहा कि हमने महंगाई के बोझ, खासकर गैस की बढ़ती कीमतों के बारे में बात की, जिसने गुजारा करना बेहद मुश्किल बना दिया है। राहुल जी ने हमारी हेल्प करने का वादा किया और कहा कि वे हमारी शिकायतों को सीधे संसद में उठाएंगे। हम सभी ने रोटी और आलू की सब्जी खाई।
Trending
- सतीश शर्मा के साथ ही रिश्वत देने की कोशिश करने वाले ठेकेदार की भी हो जांच, पूर्व में इसका क्या इतिहास रहा है
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस : संगठन और संबंधों की शक्ति को पहचान सम्मान और गौरव बनाए, मीडिया की संख्या और ताकत बढ़ रही है, कमजोर क्यों हो रहे हैं हम
- अब किसी ग्रिप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा : साई सुदर्शन
- 200 साल में रुप बदलती पत्रकारिता और चुनौतियां बढ़ गई हैं इनका मुकाबला समृद्ध सोच से ही किया जा सकता है
- यूपी परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, 9 आरटीओ और 26 एआरटीओ का तबादला
- अभिनेता परेश रावल ने फिल्म ‘होली’ से की थी करियर की शुरुआत, 71 वर्ष के हुए
- विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण हैं : मोदी
- राहुल गांधी पार्क में बैठे, ऑटो ड्राइवर के साथ लंच में पूछा हालचाल

