चंडीगढ, 30 मई (ता)। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने गत दिवस 102 नगर निकायों में शानदार जीत दर्ज की। अब तक हुई मतगणना में शामिल 1,765 वार्डों में से आम आदमी पार्टी ने 862 वार्डों में जीत हासिल की। कुल 1,977 वार्डों में 26 मई को मतदान हुआ था। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस 348 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही। निर्दलीय उम्मीदवार 242 वार्ड जीतकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने 169 वार्ड जीते। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने क्रमशः 138 और छह वार्ड जीते। इन चुनावों को सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि ये चुनाव 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्वाचन क्षेत्र धुरी में आम आदमी पार्टी ने 21 में से 20 सीटें जीतीं । पार्टी की शानदार जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने पार्टी नेताओं अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान पर भरोसा जताने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने ‘ईडी पार्टी’ (भाजपा) को करारा जवाब दिया है और कहा कि पंजाब में ईडी की राजनीति नहीं चलेगी।
Trending
- यूपी परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, 9 आरटीओ और 26 एआरटीओ का तबादला
- अभिनेता परेश रावल ने फिल्म ‘होली’ से की थी करियर की शुरुआत, 71 वर्ष के हुए
- विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण हैं : मोदी
- राहुल गांधी पार्क में बैठे, ऑटो ड्राइवर के साथ लंच में पूछा हालचाल
- दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश बेनकाब, आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 आतंकी गिरफ्तार
- पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने मांगी इच्छामृत्यु, कानूनों का करती है गलत इस्तेमाल
- मेडिकल-लीगल एक्सपर्ट कल कार्यक्रम होंगे शामिल
- पंजाब निकाय चुनाव में ‘आप’ ने किया क्लीन स्वीप

