Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने मांगी इच्छामृत्यु, कानूनों का करती है गलत इस्तेमाल
    देश

    पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने मांगी इच्छामृत्यु, कानूनों का करती है गलत इस्तेमाल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 30, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद/सूरत 30 मई। गुजरात का सूरत दुनियाभर में साड़ियों के व्यापार और डायमंड की चमक के लिए जाना जाता है लेकिन शहर में घरेलू झगड़े के मामले में पति ने इच्छामृत्यु मांग कर हैरान कर दिया है। पति का आरोप है कि पत्नी अक्सर घरेलू झगड़ों के बाद उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज करके, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों का गलत इस्तेमाल करती है। इतना ही नहीं वह कथित तौर पर झगड़े भड़काती है और बाद में पुलिस या महिला हेल्पलाइन से संपर्क करती है, जिसके परिणामस्वरूप उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होती है। अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों द्वारा लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए, इच्छा-मृत्यु की मांग की है।इस मामले में सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

    सूरत के रहने वाले किरीट पटेल ने जिला कलेक्टर को एक आवेदन सौंपा है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि लंबे समय से चल रहे कानूनी विवादों और निजी परेशानियों के कारण उसके पास अपनी जान लेने की इजाजत मांगने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। पटेल का आरोप है कि मौजूदा पत्नी ने पिछले विवाह से हुए बेटे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। पुलिस से संपर्क करने के बावजूद, इस शिकायत के संबंध में कोई FIR दर्ज नहीं की गई। पटेल ने कहा कि उसने अधिकारियों से बार-बार अनुरोध किया था कि वे इस मामले की जांच करें और उचित कार्रवाई करें, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

    पति के इच्छामृत्यु मांगने के साथ यह मामले जोड़े का शादी को लेकर भी चर्चा में आय गया है। पटेल और उनकी पत्नी दोनों की ही तीसरी शादी है। पटेल ने मौजूदा पत्नी की तुलना लुटेरी दुल्हन से की है। आरोप लगाया कि पत्नी ने अपने पिछले पतियों से भी पैसे ऐंठे थे। हालांकि ये आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं। पटेल के अनुसार, उनकी मौजूदा शादी 14 नवंबर, 2024 को हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी, सास और अन्य रिश्तेदारों ने बार-बार उन पर पैसों के लिए दबाव डाल रहे हैं।

    किरीट पटेल ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि एक तय समय-सीमा के भीतर उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया गया, तो वह कोई ‘अतिवादी कदम’ उठा सकते हैं। अधिकारियों ने अभी तक इन आरोपों या इच्छामृत्यु की मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    gujarat surat tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.