Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण हैं : मोदी
    • राहुल गांधी पार्क में बैठे, ऑटो ड्राइवर के साथ लंच में पूछा हालचाल
    • दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश बेनकाब, आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 आतंकी गिरफ्तार
    • पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने मांगी इच्छामृत्यु, कानूनों का करती है गलत इस्तेमाल
    • मेडिकल-लीगल एक्सपर्ट कल कार्यक्रम होंगे शामिल
    • पंजाब निकाय चुनाव में ‘आप’ ने किया क्लीन स्वीप
    • कमिश्नर की टेढ़ी नजर रातोंरात तैयार अवैध हुए कांप्लेक्स, बिल्डिंगों पर
    • चार किशोरों को मौत का कुआं संचालक ने बंधक बनाकर पीटा, घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»चार किशोरों को मौत का कुआं संचालक ने बंधक बनाकर पीटा, घायल
    न्यूज़

    चार किशोरों को मौत का कुआं संचालक ने बंधक बनाकर पीटा, घायल

    adminBy adminMay 30, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 30 मई (प्र)। नौचंदी मेले में मौत का कुआं देखते समय किशोरों के ऊपर ग्रीस गिर गया। इस पर किशारों ने मौत का कुआं संचालक से मामले की शिकायत की जिस पर संचालक ने किशोरों को अपने ऑफिस में बंधक बनाकर बाउंसरों की सहायता से लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पिटाई से चार किशोर घायल गए हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से संचालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। गत रात में मोहित जैन के बेटे देव यश जैन व निर्वेध जैन अपने दोस्त यश बंसल तथा एक अन्य के साथ मेला नौचंदी देखने गए थे।
    कहा गया कि चारों किशोर ऊपर खड़े होकर मौत का कुआं में चल रहे वाहनों को देख रहे थे। इसी बीच एक बोल्ट टूट गया और उसमें से ग्रीस निकलकर चारों किशोरों के ऊपर गिर गया जिससे उनके कपड़े खराब हो गए। इस पर किशोरों ने मामले की शिकायत मौत का कुआं संचालक शुभम अहलावत से की, जो संचालक को नागवार गुजरी। जिस पर संचालक चारों किशोरों को अपने कमरे में ले गया, जहां उनको बंधक बना लिया गया। इसके बाद संचालक और बाउंसरों ने चारों किशोरों की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। पिटाई से देव यश जैन, निर्वेध जैन, यश बंसल तथा एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत का कुआं संचालक द्वारा किशोरों को बंधक बनाकर पीटे जाने की सूचना पर मोहित जैन और भाजपा नेता दीपक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचें। साथ ही, अन्य किशोरों के परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद भाजपा नेता ने हमलावर संचालक और बाउंसरों को गिरफ्तार किये जाने की मांग को लेकर हंगामा प्रदर्शन किया। सूचना नौचंदी थाना पुलिस और मेला प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचें। पुलिस ने उनको समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद भाजपाई नौचंदी थाने पहुंच गए और वहां पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। मारपीट से घायल चारों किशोरों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौचंदी थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि विवाद खिलाफ मारपीट के आरोप लगाते हुए तहरीर बच्चों के बीच का है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    'Well of Death' Operator Holds Four Teenagers Hostage and Beats Them; Injured Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh Well of Death
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    विनम्रता, क्षमाशीलता और उत्तम आचरण ही व्यक्तित्व के सच्चे आभूषण हैं : मोदी

    May 30, 2026

    राहुल गांधी पार्क में बैठे, ऑटो ड्राइवर के साथ लंच में पूछा हालचाल

    May 30, 2026

    दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश बेनकाब, आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 आतंकी गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.