मेरठ, 30 मई (प्र)। पीडब्ल्यूडी ने नई कार्य योजना के तहत जिले की मुख्य सड़कों, ग्रामीण संपर्क मार्गों और चौराहों के कायाकल्प के लिए एक व्यापक मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान तैयार किया गया है। मुख्य अभियंता अजय वर्मा का कहना है कि इस कार्य योजना का मुख्य उद्देश्य शहर में बढ़ते ट्रैफिक को संभालना, कनेक्टिविटी को बेहतर करना और गड्ढामुक्त सड़कें सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिले की 16 प्रमुख और सबसे व्यस्त सड़कों के सुदृढ़ीकरण (स्ट्रेंथनिंग) और चौड़ीकरण के लिए 267 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन सभी सड़कों के लिए एक सख्त समय सीमा (डेडलाइन) तय की गई है। बताया गया कि मेरठ में सड़कों का बुरा हाल है द्य देहात से लेकर शहर तक की सड़कें काफी क्षतिग्रस्त हो रखी है। इसके साथ शहर की कई मुख्य सड़कों में गहरे गड्ढे हो रहे हैं। जिसमें कई बार लोग गिरकर भी चोटिल हो चुके हैं। इसके साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू होने वाली है। नेशनल व स्टेट हाइवे से लेकर देहात व शहर की मुख्य सड़कों, ग्रामीण संपर्क मार्ग व चौराहों के कायाकल्प को लेकर पीडब्ल्यूडी ने अपना प्लान तैयार किया है। जिसमें शहर की 16 मुख्य व सबसे व्यवस्त सड़कों का चिह्नित किया है। उनका निर्माण 267 करोड़ से किया जाएगा। इसके साथ बेगमपुल से विक्टोरिया पार्क तक आबूनाले के उपर विवि मार्ग व जेल चुंगी चौराहे तक लिंक करते हुए 2 लेन एलिवेटेड रोड का 2.54 किमी लंबा निर्माण किया जाएगा। यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए माल रोड, रुड़की रोड, एनएच-709 मेरठ-बदायूं पर टैंक चौराहा क्रासिंग पर 4 लेन उपरिगामी सेतू का निर्माण किया जाएगा।
Trending
- सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
- UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां

