धर्मशाला, 29 मई (ता)। आईपीएल मुकाबलों के लिए धर्मशाला पहुंचे देश-विदेश के नामी क्रिकेट खिलाड़ी अब हिमाचल पर्यटन के अनौपचारिक ब्रांड एंबेसडर बनते नजर आ रहे हैं। मैदान के बाहर खिलाडिय़ों ने धर्मशाला, मकलोडगंज व खनियारा के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया और यहां की प्राकृतिक सुंदरता को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दुनिया भर तक पहुंचाया।
खिलाड़ियों की ओर से साझा की गई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं देश व विदेश भर से क्रिकेट प्रसशंक भी खिलाड़ियों के वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया में अपलोड कर रहे हैं, जिन्हें करोड़ों व्यूज, लाखों लाईक व सैकड़ों शेयर भी मिल रहे हैं। ऐसे में हिमाचल पर्यटन देश व विश्व भर में ख्याति प्राप्त कर रहा है। आईपीएल के चलते धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन की नई पहचान बना रहा है।
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि खिलाडिय़ों की इन गतिविधियों से देश-विदेश के पर्यटकों में धर्मशाला आने का आकर्षण और बढ़ेगा। स्थानीय पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि आईपीएल मैचों के आयोजन से होटल कारोबार, टैक्सी, कैफे और स्थानीय बाजारों में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है।
भारतीय क्रिकेट रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिकल, जितेश शर्मा, ग्लेन फिलिप्स सहित दर्जनों खिलाडिय़ों ने यहां की वादियों में घूमने संग धौलाधार की पहाड़ियों से बर्फ से निकलने वाली ठंडे पानी वाली मांझी खड्ड में डुबकियां लगाई हैं।
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि सरकार और पर्यटन विभाग इस मौके का सही ढंग से प्रचार-प्रसार में उपयोग करें, तो धर्मशाला और मकलोडगंज को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित किया जा सकता है।
Trending
- लंबित फैसले तीन माह में सुनाना का आदेश, सुप्रीम कोर्ट का सभी हाई कोर्ट को निर्देश
- माननीय प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी की सुनियोजित विकास का सपना कैसे हो साकार, जब राजनेता ही कच्ची कालोनी अवैध निर्माण और भूमाफियाओं का समर्थन कर रहे है, 80 प्रतिशत शिकायतों का हुआ फर्जी निस्तारण
- वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें भारत रत्न देने और अंडमान जेल को धार्मिक स्थल घोषित करने में देर नहीं करनी चाहिए
- सिद्धांतों से भरा था चौधरी चरण सिंह का जीवन, हमेशा दूसरों के कष्ट निवारण के लिए वो करते थे काम
- त्येाहार पर भाईचारा सदभावना बनाने और हंसी खुशी त्योहार संपन्न कराने पर डीएम डॉ वीके सिंह को नागरिकों ने दी बधाई
- सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी
- धर्मशाला की खूबसूरती के दीवाने हुए क्रिकेट सितारे
- इंस्टा-व्हाट्सऐप पर अधिक फीचर्स के लिए प्लान लेना होगा

