Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश बेनकाब, आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 आतंकी गिरफ्तार
    • पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने मांगी इच्छामृत्यु, कानूनों का करती है गलत इस्तेमाल
    • मेडिकल-लीगल एक्सपर्ट कल कार्यक्रम होंगे शामिल
    • पंजाब निकाय चुनाव में ‘आप’ ने किया क्लीन स्वीप
    • कमिश्नर की टेढ़ी नजर रातोंरात तैयार अवैध हुए कांप्लेक्स, बिल्डिंगों पर
    • चार किशोरों को मौत का कुआं संचालक ने बंधक बनाकर पीटा, घायल
    • मेरठ की 16 मुख्य सड़कें 267 करोड़ से पीडब्ल्यूडी चमकाएगा
    • केरल में 7 दिन देरी से आएगा मॉनसून, 10 प्रतिशत कम होगी बारिश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भाजपा 5 से 12 जून तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा
    देश

    भाजपा 5 से 12 जून तक मनाएगी सेवा पखवाड़ा

    adminBy adminMay 29, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 29 मई (प्र)। भाजपा महानगर द्वारा आगामी अभियान को लेकर महानगर कार्यालय हरमन सिटी बागपत रोड पर कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जय करण गुप्ता ने और मंच संचालन महामंत्री विनय शर्मा पराशर ने किया।
    महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने प्रस्तावना रखते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून से 21 जून तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व प्रदेश मंत्री विजय शिव हरे रहे। उन्होंने कार्यशाला में सेवा पखवाड़े में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल को विकास और जन-कल्याण के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

    इस क्रम में 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ होगा। इसके पश्चात 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसी श्रृंखला में 13 जून को मीडिया संवाद, 14 से 16 जून तक जन कल्याण शिविर 16 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और 17 से 20 जून तक मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 18 व 19 जून को किसानों के लिए प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन होगा, जबकि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर कुशल योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास संपन्न होगा।

    इस सेवा पखवाड़े अभियान का महानगर सयोजक महामंत्री विनय शर्मा पराशर को बनाया गया। विशेष जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी उपाध्यक्ष वीनस शर्मा को दी गई। विश्व पर्यावरण दिवस के लिए डॉली गुप्ता, नूपुर जौहरी और पंकज कतीरा को दिया गया है।
    अमित शर्मा को मीडिया संवाद, राहुल गुप्ता को जन कल्याण शिविर, हरिकान्त अहलूवालिया को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विशाल कनौजिया एवं सुशील प्रजापति को प्रदर्शनी, पवन मित्तल एवं अभिनव मित्तल को प्राकृतिक खेती कार्यशाला, पंकज कतीरा को स्वच्छता अभियान, प्रवीण शर्मा को पौधरोपण अभियान, विवेक वाजपेयी को प्रगति पथ यात्रा और सीमा श्रीवास्तव एवं सुनीता सैनी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का संयोजक नियुक्त किया गया।

    इस कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, सांसद अरुण गोविल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कमल दत्त शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज पोसवाल, गजेंद्र शर्मा, महामंत्री विनय शर्मा पराशर, नरेंद्र उपाध्याय, रवीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, विशाल कनोजिया, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।

    BJP BJP Seva Pakhwada meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश बेनकाब, आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 आतंकी गिरफ्तार

    May 30, 2026

    पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने मांगी इच्छामृत्यु, कानूनों का करती है गलत इस्तेमाल

    May 30, 2026

    मेडिकल-लीगल एक्सपर्ट कल कार्यक्रम होंगे शामिल

    May 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.