Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर ईडी की रेड के बाद बवाल, समर्थकों ने तोड़ी गाडिय़ां
    चुनाव

    पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर ईडी की रेड के बाद बवाल, समर्थकों ने तोड़ी गाडिय़ां

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 28, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवनंतपुरम़, 28 मई (ता)। तिरुवनंतपुरम में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर के बाहर ईडी की टीम पर सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। उनकी गाडिय़ों को निशाना बनाते हुए ईंटे और पत्थर फेंककर कांच तोड़ दिए गए। बुधवार सुबह से ही पिनराई विजयन के कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी हो रही थी। जब टीम दोपहर बाद विजयन के आवास से बाहर निकलने लगी, तब वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और विजयन के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ईडी अफसरों की गाडिय़ों को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान भीड़ ने अधिकारियों की गाडिय़ों पर पर पत्थर और बोतलें फेंकी, जिससे उसका कांच क्षतिग्रस्त हो गया। भीड़ ने लाठी से भी हमला किया। इस घटना के दौरान, पार्टी कार्यकर्ता काफी आक्रोशित थे। पुलिस ने उन्हें शांत करवाने की कोशिश की और किसी तरह ईडी अफसरों की गाड़ी को वहां से निकालकर रवाना किया।
    हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी भी अफसर को कोई चोट नहीं आई। बता दें कि ईडी की 12 सदस्यीय टीम गत सुबह तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेड करने पहुंची थी। ईडी की टीम ने चार शहरों में विजयन के 10 ठिकानों पर रेड डाली। ईडी ने पहली रेड तिरुवनंतपुरम में बेकरी जंक्शन स्थित पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के किराए के घर पर डाली। यहां उनकी बेटी वीणा विजयन भी रहती हैं। दूसरी रेड कन्नूर में पिनारई विजयन के पुश्तैनी घर पर डाली। ईडी ने तीसरा छापा कोझिकोड में विजयन के दामाद और माकपा विधायक पीए मोहम्मद रियास के घर पर मारा। वहीं चौथा छापा अलुवा में सीएमआरएल कंपनी के कॉरपोरेट ऑफिस और कंपनी के एमडी शशिधरन कार्था के घर मारा।

    Chaos erupts after ED raid at former Chief Minister's house Desh Political supporters vandalise vehicles tazza khabar tazza khabar in hindi thiruvananthapuram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.