Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसानों ने सूरजमुखी खरीद विवाद पर खोला मोर्चा
    • पंजाब भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को बनाया प्रदेशाध्यक्ष
    • नेत्रहीन पर्वतारोही के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट
    • अमरीका-सऊदी अरब में ठनी
    • मोदी सरकार पीडीएस को 25,530 करोड़ से आधुनिक बनाएगी, मिलेगा 80 करोड़ लोगों को फायदा
    • प. बंगाल ने सीमा सुरक्षा के लिए बीएसएफ को सौंपी 142.79 एकड़ जमीन
    • राज्यपाल की गैरहाजिरी ने बदली कर्नाटक की राजनीतिक दिशा
    • आईपीएल 2026 में वैभव ने किया गेल का महारिकॉर्ड चकनाचूर
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»खुशबू हत्याकांड : मां ने पैर पकड़े, पिता ने तकिये से दबा दिया मुंह
    देश

    खुशबू हत्याकांड : मां ने पैर पकड़े, पिता ने तकिये से दबा दिया मुंह

    adminBy adminMay 28, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 28 मई (प्र)। गढ़ रोड पर गोकुल धाम कॉलोनी में 12वीं की छात्रा खुशबू को पिता और सौतेली मां ने मंगलवार अलसुबह मार डाला। सौतेली मां ने खुशबू के पैर पकड़े और पिता ने मुंह पर तकिया रखकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश का अंतिम संस्कार ब्रजघाट पर कर दिया। इस मामले में छात्रा के मामा की शिकायत पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।

    कपिल भारद्वाज परतापुर के एक दूध प्लांट में काम करता है। 27 अप्रैल 2017 को कपिल की पत्नी प्रीति निवासी हापुड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद कपिल ने पिंकी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। प्रीति के दोनों बच्चे खुशबू और बेटा राधे को पिंकी परेशान करने लगी। पिंकी फिलहाल खुशबू को कई तरह से यातनाएं दे रही थी और मारपीट करती थी। पिंकी
    अपने पति को खुशबू को लेकर भड़का रही थी और बदनाम कर रही थी ।

    मामा की तहरीर पर मुकदमा, दोनों गिरफ्तार
    डापुह निवासी माना भूपेंद्र शर्मा को जब खुशबू की मौत की जानकारी लगी तो वह मेरठ पहुंच गए। मेरठ एसएसपी को बताया कि प्रीति की भी ऐसे ही मौत हुई थी और अब कपिल ने बेटी खुशबू को मार डाला है। भावनपुर थाने में कपिल और पिंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार हो गए।

    ये लोग मुझे मार डालेंगे…
    खुशबू के मामा भूपेंद्र शर्मा ने चार ऑडियो रिकार्डिंग पुलिस को दी है। ये ही कपिल और पिंकी के खिलाफ बड़ा सबुत बनी रिकार्डिंग में खुशबू ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उसने ममेरे भाई से बातचीत करते हुए बताया कि पिंकी मारपीट करती है। भाई, मैं बहुत परेशान हूं। अब तो बस 12वी पास करके मामा के यहां आ जाऊंगी और ट्यूशन करके गुजारा कर लूंगी।

    मां-पिता से बचना चाहती थी
    खुशबू अपने पिता कपिल और मां पिंकी से बचकर घर से बाहर निकलना चाहती थी। उसने अपनी मौसी को कहा भी था कि 12वीं करते ही घर छोड़ देगी। ननिहाल पक्ष ने समझाया कि बस एक साल गुजार ले। जब 18 साल की हो जाएगी तो अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकती हैं ये भी कहा कि हिम्मत रखना और कुछ गलत कदम नहीं उठाना।

    घटनास्थल पर आरोपी को लेकर पहुंची पुलिस
    पुलिस हत्यारोपी कपिल को उसके गोकुल धाम स्थित मकान पर लेकर पहुंची। यहां पर तकिया बरामद किया गया, जिससे मुंह दबाकर हत्या की थी। वहीं, कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि कैमरे 15 दिन से खराब है। ऐसे में कॉलोनी से बाहर गढ़ रोड और जागृति विहार स्थित मकान के कैमरों की जांच पुलिस कर रही है।

    Khushboo Murder Case meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    किसानों ने सूरजमुखी खरीद विवाद पर खोला मोर्चा

    May 28, 2026

    पंजाब भाजपा ने केवल सिंह ढिल्लों को बनाया प्रदेशाध्यक्ष

    May 28, 2026

    नेत्रहीन पर्वतारोही के लिए टोरंटो यूनिवर्सिटी ने तैयार की खास तकनीक वाली जैकेट

    May 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.