Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कड़े पहरे में 31 को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
    • 1 जून से व्यवस्था संभालेगा निगम, नए सिरे से होंगे एसटीपी संचालन के ठेके
    • तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी….. सुप्रीम कोर्ट में ट्वीशा शर्मा मौत मामले पर भावुक हुए एसजी मेहता
    • गढ़ रोड पर ग्रीन बेल्ट को कब्जा कर खड़े कर लिए दुकानें व होटल
    • मूल्यांकन में गड़बड़ी पर फूटा छात्रों का आक्रोश, रिजल्ट में मिले 23 नंबर, उत्तर पुस्तिका के अंदर थे 35 नंबर
    • नौचदी मेला ग्राउड के बाहर दुकानदारो से अवैध वसूली करते चार को पकड़ा
    • इबोला पर अलर्ट हुई सरकार, हवाई यात्रियों के लिए कोविड जैसे प्रोटोकॉल फिर से किए लागू
    • मेरठ जिले में 479 ग्राम प्रधान बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव तक रहेंगे प्रभावी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»1 जून से व्यवस्था संभालेगा निगम, नए सिरे से होंगे एसटीपी संचालन के ठेके
    देश

    1 जून से व्यवस्था संभालेगा निगम, नए सिरे से होंगे एसटीपी संचालन के ठेके

    adminBy adminMay 26, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 26 मई (प्र)। लंबे समय बाद मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के 13 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का हस्तांतरण नगर निगम को हो गया है। इसके लिए दोनों विभागों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। एक जून से निगम इनके संचालन की व्यवस्था संभालेगा। इन सभी एसटीपी के संचालन के लिए नए सिरे से ठेका छोड़ा जाएगा। दरअसल, मेडा भी ठेके पर ही एसटीपी का संचालन करता रहा है। पूर्व में दिए गए ठेके की अवधि पूरी हो गई है।

    मेडा प्रतिवर्ष 18 से 20 करोड़ रुपये सीवर शुल्क से आय निर्धारित करता था, लेकिन स्टाफ न होने से वसूली नहीं हो पाती थी। अब यह शुल्क निगम वसूलेगा। शर्त ये है कि मेडा तीन साल तक इनके संचालन के लिए निगम को धनराशि देगा। पहले साल पूरी धनराशि दी जाएगी। दूसरे साल निगम द्वारा वसूले गए सीवर कर का 50 प्रतिशत और तीसरे साल 25 प्रतिशत धनराशि मेडा देगा।

    अब पूरी क्षमता से चलेंगे प्लांट पास की कालोनियों को लाभ
    जिन कालोनियों में एसटीपी हैं उनमें से शताब्दीनगर व लोहियानगर को छोड़ दें बाकी कालोनियां नगर निगम के पास हैं। उनमें सीवर सफाई व एसटीपी को छोड़कर बाकी सभी कार्य नगर निगम करता है। एसटीपी मेडा के पास होने के कारण नगर निगम न उसकी क्षमता बढ़ा सकता था न ही आसपास की कालोनियों को उसमें जोड़ सकता था। अब सभी एसटीपी नगर निगम के हवाले हो गए हैं, इसलिए अब नगर निगम इनकी क्षमता बढ़ा सकेगा। आसपास की कालोनियों को भी इन एसटीपी से जोड़ा जा सकेगा।

    एक नजर में जानिए एसटीपी का हाल
    क्षमता ( एमएलडी) स्थिति (एमएलडी)

    लोहिया नगर 10 5.20
    मोदीपुरम तिराहा 05 3.50
    पल्लवपुरम – एक 07 6.10
    पल्लवपुरम- दो 11 7.40
    रक्षापुरम 06 4.40
    गंगानगर 10 4.50
    सैनिक विहार 06 6.00
    श्रद्धापुरी फेस- दो 06 5.80
    पांडव नगर 03 2.50
    श्रद्धापुरी फेस-एक 06 6.00
    वेदव्यासपुरी 15 4.20
    स्पोर्ट्स गुड्स 07 2.00
    शताब्दीनगर 15 4.00

    18 करोड़ है सालाना खर्च
    इन 13 एसटीपी के संचालन पर बिजली बिल व रखरखाव समेत विभिन्न कार्यों को मिलाकर प्रति वर्ष 18 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। हालांकि अब नगर निगम अब इनकी क्षमता भी बढ़ाएगा और आसपास की कालोनियों को भी इसमें जोड़ेगा इसलिए अब इसका खर्च और बढ़ेगा।

    मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना का कहना है कि मेडा के सभी 13 एसटीपी नगर निगम को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। इससे संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

    meda meerut news meerut report Municipal Corporation meerut Sewage Treatment Plant (STP) tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कड़े पहरे में 31 को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

    May 26, 2026

    तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी….. सुप्रीम कोर्ट में ट्वीशा शर्मा मौत मामले पर भावुक हुए एसजी मेहता

    May 26, 2026

    गढ़ रोड पर ग्रीन बेल्ट को कब्जा कर खड़े कर लिए दुकानें व होटल

    May 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.