Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 1 जून से व्यवस्था संभालेगा निगम, नए सिरे से होंगे एसटीपी संचालन के ठेके
    • तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी….. सुप्रीम कोर्ट में ट्वीशा शर्मा मौत मामले पर भावुक हुए एसजी मेहता
    • गढ़ रोड पर ग्रीन बेल्ट को कब्जा कर खड़े कर लिए दुकानें व होटल
    • मूल्यांकन में गड़बड़ी पर फूटा छात्रों का आक्रोश, रिजल्ट में मिले 23 नंबर, उत्तर पुस्तिका के अंदर थे 35 नंबर
    • नौचदी मेला ग्राउड के बाहर दुकानदारो से अवैध वसूली करते चार को पकड़ा
    • इबोला पर अलर्ट हुई सरकार, हवाई यात्रियों के लिए कोविड जैसे प्रोटोकॉल फिर से किए लागू
    • मेरठ जिले में 479 ग्राम प्रधान बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव तक रहेंगे प्रभावी
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मूल्यांकन में गड़बड़ी पर फूटा छात्रों का आक्रोश, रिजल्ट में मिले 23 नंबर, उत्तर पुस्तिका के अंदर थे 35 नंबर
    देश

    मूल्यांकन में गड़बड़ी पर फूटा छात्रों का आक्रोश, रिजल्ट में मिले 23 नंबर, उत्तर पुस्तिका के अंदर थे 35 नंबर

    adminBy adminMay 26, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 26 मई (प्र)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कापियों के मूल्यांकन में हो रही गड़बड़ी और मार्कशीट – डिग्री मिलने में आ रही दिक्कतों के विरोध में सोमवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा । गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय- प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कामकाज ठप करने की चेतावनी दी।

    दोपहर को छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे और परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को विवि की कमियां गिनाते हुए घेराव कर लिया। छात्रों ने कापियों के मूल्यांकन में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सबूत दिखाते हुए कहा कि एक छात्र की कापी के पहले पन्ने पर तो बेहद कम नंबर चढ़ाए गए हैं, लेकिन जब कापी के अंदर के पन्नों के अंदर अंकों को जोड़कर देखा जाता है तो नंबर कहीं ज्यादा निकलते हैं। लापरवाही की हद यह है कि इंटरनेट पर जो रिजल्ट जारी हुआ है, उसमें कुछ और नंबर दिख रहे हैं और विश्वविद्यालय के रिकार्ड चार्ट में छात्र के आगे जीरो नंबर चढ़ा रखा है। इस अव्यवस्था के कारण सैकड़ों छात्र परेशान हैं।

    छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने पीड़ित छात्रों की परेशानी रखते हुए बताया कि बुलंदशहर का रहने वाला छात्र साहिब पिछले कई महीनों से अपनी मार्कशीट ठीक कराने के लिए विवि के चक्कर काट-काटकर परेशान है। इस लेट लतीफी के चक्कर में उनकी नौकरी भी हाथ से चली गई, लेकिन संबंधित अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा। ऐसा ही एक और मामला छात्रा ज्योति का भी है, जिनके रिजल्ट में केवल 23 नंबर दिए गए हैं, जबकि उसकी उत्तर पुस्तिका के अंदर साफ-साफ 35 नंबर लिखे हुए हैं। छात्र नेता शान मुहम्मद ने कहा कि विश्वविद्यालय – प्रशासन ने ईद वाले दिन भी परीक्षा रख दी है, जिससे छात्रों को बड़ी असुविधा होगी, इसलिए ईद के दिन होने वाली परीक्षा को आगे बढ़ाया जाए।

    छात्र नेता रोहित बावरा ने विश्वविद्यालय कैंपस के एलएलबी के छात्रों को बड़ी संख्या में फेल करने का मुद्दा उठाया। छात्रों ने इन सभी पीड़ित एलएलबी छात्रों की कापियों का दोबारा से पुनर्मूल्यांकन कराने की पुरजोर मांग की नाराज छात्रों की परीक्षा नियंत्रक के साथ तीखी बहस और जमकर नोकझोंक हुई। छात्रों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर छात्रों को फेल किया जा रहा है, ताकि बाद में छात्र मजबूरी में स्क्रूटनी का फार्म भरें। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को इन सभी गलतियों को सुधारने और मांगों को पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। प्रदर्शन में अंकित अधाना, शान मुहम्मद, रोहित बावरा व अजय चौधरी समेत दर्जनों छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

    ccsu meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    1 जून से व्यवस्था संभालेगा निगम, नए सिरे से होंगे एसटीपी संचालन के ठेके

    May 26, 2026

    तलाकशुदा बेटी, मरी हुई बेटी से अच्छी….. सुप्रीम कोर्ट में ट्वीशा शर्मा मौत मामले पर भावुक हुए एसजी मेहता

    May 26, 2026

    गढ़ रोड पर ग्रीन बेल्ट को कब्जा कर खड़े कर लिए दुकानें व होटल

    May 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.