Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गढ़ रोड पर ग्रीन बेल्ट को कब्जा कर खड़े कर लिए दुकानें व होटल
    • मूल्यांकन में गड़बड़ी पर फूटा छात्रों का आक्रोश, रिजल्ट में मिले 23 नंबर, उत्तर पुस्तिका के अंदर थे 35 नंबर
    • नौचदी मेला ग्राउड के बाहर दुकानदारो से अवैध वसूली करते चार को पकड़ा
    • इबोला पर अलर्ट हुई सरकार, हवाई यात्रियों के लिए कोविड जैसे प्रोटोकॉल फिर से किए लागू
    • मेरठ जिले में 479 ग्राम प्रधान बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव तक रहेंगे प्रभावी
    • नौतपा गर्मी से बचाने के लिए नीबू शरबत का वितरण और सब जगह छप्पर की हटे बनवाई जाए
    • नौतपा तो हर साल आता है गर्मी भी खूब पड़ती है इससे डराने की बजाय बिजली की फिजूलखर्ची बंद हो! आम आदमी के लिए प्याऊ और कुछ दूरी पर झोपड़ियां बनवा दी जाए तो वो जनहित में अच्छा प्रयास होगा, गंगा दशहरों पर नदियों में स्नान को उमड़े श्रद्धाुल
    • मंडलायुक्त ने मांगी अवैध निर्माणों की सूचना, मेडा के अधिकारी फर्जी निस्तारण कच्ची कालोनी, जमीन घेरने और गलत निर्माण करने वालों को बचाने में लगे, सर सहयोगियों की एक टीम बनाकर जांच कराईये
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मेरठ जिले में 479 ग्राम प्रधान बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव तक रहेंगे प्रभावी
    देश

    मेरठ जिले में 479 ग्राम प्रधान बनेंगे प्रशासक, पंचायत चुनाव तक रहेंगे प्रभावी

    adminBy adminMay 26, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 26 मई (प्र)। पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले से प्रधानों में खुशी है। जिले में 12 ब्लॉक हैं, जिनमें 479 प्रधान हैं। इनमें 255 पुरुष और 224 महिला प्रधान हैं। अनुसूचित जाति की महिला प्रधान 38 हैं, जबकि पिछड़ा वर्ग की 47 महिला प्रधान हैं। आरक्षित महिला सीट पर 76 प्रधान हैं। इनके अलावा 63 अन्य सामान्य ग्राम पंचायतों पर भी महिलाएं जीतीं थीं।

    26 मई को गांव के प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इससे पहले ही सोमवार को यूपी सरकार ने यह निर्णय लिया है। ग्राम प्रधानों ने सरकार के इस कदम को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इस निर्णय से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। यह व्यवस्था 27 मई 2026 से लागू होगी.

    सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को इसके लिए अधिकार दे दिए हैं. यानी अब हर जिले में डीएम पूर्व ग्राम प्रधानों को प्रशासक के रूप में नामित करेंगे. यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक नई ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो जाता या अधिकतम छह महीने की अवधि पूरी नहीं हो जाती.

    किशोरपुर की ग्राम प्रधान रीतू चौधरी का कहना है कि अगर किसी अधिकारी को प्रशासक बनाया जाता है तो वह अकेले इतनी ग्राम पंचायतों को कैसे देखते। इस कदम से ग्राम पंचायतों का पूरा विकास होगा।

    जलालपुर जोरा के ग्राम प्रधान व राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के मंडल सचिव महेंद्र सिंह ने कहा कि इससे पंचायतों का विकास कार्य पहले की भांति चलता रहेगा। भैंसा की ग्राम प्रधान उमेश चौधरी का कहना है कि किसी अधिकारी के प्रशासक नियुक्त होने से गांव वालों को भी परेशानी होती है। तोफापुर के प्रधान व राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला प्रभारी अजय सागर ने कहा कि पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की यह मांग पूरी करने पर मुख्यमंत्री का आभार है।

    भामौरी के ग्राम प्रधान ठाकुर दिनेश ने कहा कि चुनाव में देरी के चलते अगर पंचायतों की जिम्मेदारी सीधे अधिकारियों के पास चली जाती तो गांवों के छोटे-छोटे जरूरी कार्य प्रभावित हो जाते। अटेरना ग्राम प्रधान चंचल सोम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान ग्राम प्रधान ही बेहतर तरीके से कर सकते हैं क्योंकि वह सीधे जनता के बीच रहते हैं। इस निर्णय से गांवों में सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं पर असर नहीं पड़ेगा।

    सरधना देहात व अहमदाबाद की ग्राम प्रधान कोमल कहा कि पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों और सरकारी योजनाओं को गति मिलेगी। गांवों में विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी था।
    कैली ग्राम प्रधान हाजी तौहीद ने कहा कि सरकार ने जनभावनाओं को समझते हुए यह निर्णय लिया है। प्रधान संगठनों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही थी कि पंचायत चुनाव तक वर्तमान प्रधानों को ही जिम्मेदारी दी जाए। प्रधानों ने उम्मीद जताई कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था सुचारु रूप से आगे बढ़ सके।

    ब्लॉक गांवों की संख्या
    जानी 44
    रोहटा 39
    दौराला 45
    रजपुरा 45
    खरखौदा 30
    मवाना 47
    मेरठ 21
    हस्तिनापुर 46
    सरूरपुर 27
    माछरा 42
    परीक्षितगढ़ 54

    पंचायत कानून में है प्रावधान
    जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पांच साल का होता है. कार्यकाल खत्म होने के बाद नई पंचायतों के गठन तक राज्य सरकार को प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार होता है. इसी प्रावधान के तहत सरकार ने यह फैसला लिया है. सरकार के इस निर्णय को पंचायतों में प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

    meerut news meerut report tazza khabar up-panchayat-chunav-2026 uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    गढ़ रोड पर ग्रीन बेल्ट को कब्जा कर खड़े कर लिए दुकानें व होटल

    May 26, 2026

    मूल्यांकन में गड़बड़ी पर फूटा छात्रों का आक्रोश, रिजल्ट में मिले 23 नंबर, उत्तर पुस्तिका के अंदर थे 35 नंबर

    May 26, 2026

    नौचदी मेला ग्राउड के बाहर दुकानदारो से अवैध वसूली करते चार को पकड़ा

    May 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.