Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां
    • आर्थिक तंगी में मां ने बेटी का गमछे से गला दबाकर की हत्या
    • कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर ठगी, जारी की एडवाइजरी
    • दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में सभी भारत के, इनमें यूपी के 13 शहर, 35 शहरों में रात में भी गर्म हवाएं चलीं
    • भारत-साइप्रस में रक्षा समेत छह क्षेत्रों में सहमत बनी
    • ‘वायु अस्त्र-1’ हवा में टारगेट बदलने वाले स्वदेशी ड्रोन का परीक्षण
    • श्रीराम और माता सीता वनवास के दौरान खाते थे काफल फल
    • अमरीका अभी ईरान पर हमला नहीं करेगा, शांति वार्ता को और समय
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»भारत में 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Realme 16T 5G लांच
    टेक्नोलॉजी

    भारत में 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Realme 16T 5G लांच

    adminBy adminMay 23, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 23 मई (ता)। Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T 5G को लांच किया है। फोन में 8000mAH बी बड़ी और दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 50MP का Sony AI कैमरा भी मिलता है। कीमत की बात करें तो Realme 16T 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 27 मई उपलब्ध होगा। यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
    फोन के फीचर्स की बात करें तो Realme 16T में 6.8 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 90.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1,200 निट्स तक हाई-ब्राइटनेस मोड ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7 के साथ आता है। इसमें स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग, फ्लोटिंग विंडो, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, OPPO शेयर और iOS फाइल शेयरिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं मिलिट्री-ग्रेड शॉक-रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिलता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर और ग्रेफाइट कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
    कैमरे सेटअप की बात करें तो 16T के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, VoWiFi, ब्लूटूथ 5.3, IPv6, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। 16T में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.47 मिमी, चौड़ाई 78.23 मिमी, मोटाई 8.88 मिमी और वजन 224 ग्राम है।

    business Desh New Delhi Realme 16T 5G Launched in India with 8000mAh Battery and 50MP Camera tazza khabar tazza khabar in hindi Technical
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    Uber और JSW ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया, मिलकर बनाएंगी सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियां

    May 23, 2026

    आर्थिक तंगी में मां ने बेटी का गमछे से गला दबाकर की हत्या

    May 23, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर साइबर ठगी, जारी की एडवाइजरी

    May 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.