मेरठ, 22 मई (प्र)। एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने पर ब्रह्मपुरी थाने की माधवपुरम चौकी के पीछे ही ट्रैप बिछाया। दरोगा ने अपने साथी को रिश्वत लेने भेजा। टीम ने दरोगा के साथी गौरव गर्ग को दबोच लिया। टीपीनगर थाने में दरोगा समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है।
माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी एडवोकेट फरहीन का अपने ही चाचा आबिद व खालिद पक्ष से विवाद चल रहा है। खालिद ने 14 मार्च को थाने में कातिलाना हमले समेत कई धाराओं में फरहीन, उनके पिता बोबी, भाई जुबैर, इशान, बहन सानिया पर मुकदमा दर्ज कराया था। जांच ब्रह्मपुरी थाने के दरोगा वैभव कुमार राजावत कर रहा था। आरोप है कि वैभव ने धाराएं कम करने के नाम पर पहले एक लाख रुपये मांगे। फरहीन की पैरवी एडवोकेट संजीव कुमार कर रहे थे। एसएसपी अविनाश पांडेय को पूरी स्थिति बताई और वीडियो भी दिखाई गई। इसके बाद कातिलाना हमले की धारा कम करने का आदेश दिया गया। इसके बाद भी वैभव 50 हजार रिश्वत मांग रहा था। फरहीन ने एंटी करप्शन से शिकायत की। गुरुवार दोपहर दरोगा ने रिश्वत की रकम लेने के लिए सौरभ गर्ग और गौरव गर्ग (एसएस प्रिंटिंग प्रेस के प्रबंधक) को भेज था।
Trending
- यूपी: प्रदेश के स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों की सूची हुई जारी, 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के नाम; जानिए मामला
- सोलर कंपनी में नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने 21 करोड़ ठगे, 5 गिरफ्तार
- एजेंटों के लिए उपभोक्ताओं को धोखे में रखने और सब्जबाग दिखाने का फल है हर तीसरी बीमा पॉलिसी बंद होना, कम शब्दों में हिंदी में लिखा हो फार्म, गुमराह कर कराने वालों पर हो कार्रवाई
- देश में राष्ट्रपति जी से ज्यादा पावरफुल कोई नहीं हो! इंडिया की सबसे पावरफुल महिला कैसे हो गई नीता अंबानी, फॉर्च्यून इंडिया अपना क्षेत्र बढ़ाए और बिना साधनों के काम कर रही महिलाओं पर भी दें ध्यान
- हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा
- पूर्व सांसद पर पुत्रवधू ने आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज
- होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार

