मेरठ, 21 मई (प्र)। रिटायर्ड नेवी अफसर के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया था। इसी मुकदमे में साक्ष्य संकलन के लिए सीबीआई टीम ने गत दिवस परतापुर स्थित जलवायु टावर कॉलोनी में नेवी अफसर के फ्लैट पर सर्च अभियान चलाया। पुलिस को साथ लेकर दस्तावेज और बाकी सामान खंगाला गया।
दिल्ली के संस्कृति अपार्टमेंट निवासी रमिंद्र सिंह वाधवा नेवी में कैप्टन थे। इन्होंने भारतीय नेवी में बतौर सब लेफ्टिनेंट एक जुलाई 1989 ज्वाइन की थी। वर्ष 2006 में वाधवा कैप्टन बने और 31 मई 2024 को रिटायर्ड हुए। रमिंद्र सिंह वाधवा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार की शिकायत हुई थी। इसी आधार पर सीबीआई जांच कर रही थी। सीबीआई इंस्पेक्टर अंशुल शर्मा की तहरीर पर सीबीआई ने दिल्ली में रमिंद्र सिंह वाधवा के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में बताया गया कि एक अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2020 के बीच संपत्ति की जांच की गई। 2009 से लेकर 2022 के बीच गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, पंचकुला, नई दिल्ली, और मेरठ में 620.98 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की। मेरठ के परतापुर में भी जलवायु टावर के अंदर फ्लैट नंबर सी-502 खरीदा था, जिसकी अनुमानित कीमत 39.70 लाख रुपये थी। सीबीआई ने गत दिवस परतापुर के जलवायु टावर स्थित रमिंद्र सिंह वाधवा के फ्लैट पर छापा मारा। यहां परतापुर पुलिस को बुलाया गया साथ ही रमिंद्र सिंह को भी कॉल किया गया, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे और बाहर थे। पुलिस की मौजूदगी में ही फ्लैट पर सीबीआई ने सर्च अभियान चलाया। वीडियोग्राफी की गई और सामान-दस्तावेज की जांच की गई। करीब छह घंटे तक टीम यहां फ्लैट पर तलाशी अभियान में रही। कुछ दस्तावेज सील कर सीबीआई अपने साथ ले गई है।
Trending
- मुस्लिम युवक हुक्का बार में हिन्दू युवती के संग पकड़ा, नाम बदलकर की दोस्ती
- एक जुलाई से लागू होगा वीबी जी राम जी अधिनियम
- कांग्रेस तमिलनाडु सरकार में आएगी 59 साल बाद
- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार, तनाव और नफरत होगी कम : मदनी
- सीबीआई ने रिटायर्ड नेवी अफसर के फ्लैट पर मारा छापा
- मदन मोहन विद्या मंदिर में हुआ पौधरोपण
- एडेड राजकीय कॉलेजों में टक्कर, 18 हजार पंजीकरण
- फर्जी बाबा खरात ईडी की हिरासत में 26 मई तक

