Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है
    • 4874 ईवी चार्जर-स्टेशन लगेंगे यूपी समेत 8 राज्यों में
    • दिल्ली-NCR में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट, नोएडा से 5 गिरफ्तार
    • रिक्शा चलाया कांग्रेस अध्यक्ष ने
    • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, खतरनाक कुत्तों को दें मौत का इंजेक्शन
    • 60 साल के सलमान शर्टलेस फोटो में दिखे टोन्ड एब्स
    • संविधान और धर्मनिरपेक्षता की मर्यादा बनाये रखें सरकारें : मायावती
    • ससुराल में पत्नी-सास ने तेल डालकर लगाई आग, युवक की जिंदा जलकर मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ससुराल में पत्नी-सास ने तेल डालकर लगाई आग, युवक की जिंदा जलकर मौत
    देश

    ससुराल में पत्नी-सास ने तेल डालकर लगाई आग, युवक की जिंदा जलकर मौत

    adminBy adminMay 19, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 19 मई। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई. घटना महिंद्रा पार्क थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक अपनी पत्नी को लेने के लिए उत्तम नगर से ससुराल पहुंचा था. लेकिन कुछ ही देर बाद वह आग की लपटों में घिरा हुआ चौथी मंजिल से नीचे उतरता दिखाई दिया.

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अचानक चौथी मंजिल से जलती हालत में नीचे आया. उसके शरीर में आग लगी हुई थी और वह बुरी तरह झुलस चुका था. स्थानीय लोगों ने बिना अपनी जान की परवाह किए युवक की आग बुझाने की कोशिश की. लोगों ने पानी और कपड़ों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    मरने से पहले युवक ने अपनी पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाए. युवक ने दावा किया कि दोनों ने उस पर तेल डालकर आग लगा दी. युवक के इस बयान के बाद मामला और भी गंभीर हो गया. वहीं दूसरी ओर पत्नी और सास ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि युवक खुद अपने साथ तेल और फिनाइल लेकर आया था.

    आरोपियों के मुताबिक युवक घर पहुंचने के बाद काफी गुस्से में था. उन्होंने दावा किया कि जब दरवाजा नहीं खोला गया तो उसने पहले फिनाइल पी और फिर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला है, जबकि मृतक के अंतिम बयान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं.

    सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया. पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. जांच के दौरान चौथी मंजिल से लेकर गली तक जले हुए अवशेष मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है.
    फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके.

    delhi jahangirpuri tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नमो भारत ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है

    May 19, 2026

    4874 ईवी चार्जर-स्टेशन लगेंगे यूपी समेत 8 राज्यों में

    May 19, 2026

    दिल्ली-NCR में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट, नोएडा से 5 गिरफ्तार

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.