नई दिल्ली /ओस्लो, 19 मई (ता)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे में देसी-विदेशी कलाकारों ने भाव विभोर कर दिया। पीएम अनुपम प्रस्तुति से खासा प्रभावित हुए और उन्होंने इसकी सराहना की। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट के जरिए भावनाएं व्यक्त की। एक के बाद एक तीन पोस्ट्स में मनोहर प्रस्तुतियां दिखीं। उन्होंने लिखा कि ओस्लो में गत दिवस भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत कार्यक्रम में ‘रिदम्स ऑफ इंडिया’ की प्रस्तुति ने भारत की सांस्कृतिक विविधता की खूबसूरत झलक पेश की। सत्त्रिया से भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी से ओडिसी, कथक से मोहिनीयट्टम तक कृ हर नृत्य शैली अपने साथ वर्षों की साधना, अनुशासन और उत्कृष्टता की परंपरा लेकर चलती है। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि मुझे गर्व है कि हमारा प्रवासी भारतीय समुदाय भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत और सशक्त बनाए हुए है।
भारत के प्रधानमंत्री के सामने छोटी बच्चियों ने भी शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। पीएम मोदी ने लिखा कि एक प्रमुख स्वागत समारोह के दौरान नाट्यालय डांस स्कूल के समूह ने भरतनाट्यम से जुड़ी ‘अलारिप्पु’ प्रस्तुति दी। यह टीम लगभग तीन दशकों से नॉर्वे में भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को लोकप्रिय बनाने का कार्य कर रही है। ऐसे प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं।
प्रधानमंत्री के स्वागत में जुगलबंदी की भी मनोहर प्रस्तुति हुई। देसी विदेशी कलाकारों की मंडली आरती ओम जय जगदीश गाती दिखी। पीएम ने लिखा कि साथ साथ’ की प्रस्तुति संगीत, संस्कृति और साझा कलात्मक भावना के माध्यम से एकता का सुंदर प्रतीक रही। भारतीय और पाश्चात्य शास्त्रीय परंपराओं के इस मधुर संगम के लिए बैराट ड्यू म्यूजिक इंस्टीट्यूट की टीम का आभार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओस्लो पहुंचे। हवाई अड्डे पर स्टोरे ने भी उनका पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों समेत कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। भारत और नॉर्वे के संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी बातचीत की गई।
Trending
- कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 450 विद्यार्थियों को दीं उपाधियां, 21 को पदक
- स्टांप चोरी में करोड़ों का नहीं जांच होने पर बिल्डरों व ठेकेदारों का निकलेगा अरबों का खेल
- दो साल में राज्यसभा सदस्यों ने खर्च किए 262 करोड़, सांसद विधायक मितव्यतिता बरतें तो जनसमस्याओं का हो सकता है समाधान, खर्चों में कमी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर की जा सकती है
- त्रिपुरा के डीजीपी धनखड़ ने क्यों की आत्महत्या, संदिग्ध मौत है तो कैसे
- लॉर्ड्स में शतक जमाने के बाद रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
- 23 जुलाई को सीएम योगी गोरखपुर को देंगे सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात, ₹429.49 करोड़ की लागत से तैयार फ्लाईओवर करेंगे उद्घाटन
- नमित मल्होत्रा की रामायणम् ने हर तरफ जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया
- ‘तुझसा कोई दूजा नहीं’ गीत को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही

