Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 450 विद्यार्थियों को दीं उपाधियां, 21 को पदक
    • स्टांप चोरी में करोड़ों का नहीं जांच होने पर बिल्डरों व ठेकेदारों का निकलेगा अरबों का खेल
    • दो साल में राज्यसभा सदस्यों ने खर्च किए 262 करोड़, सांसद विधायक मितव्यतिता बरतें तो जनसमस्याओं का हो सकता है समाधान, खर्चों में कमी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर की जा सकती है
    • त्रिपुरा के डीजीपी धनखड़ ने क्यों की आत्महत्या, संदिग्ध मौत है तो कैसे
    • लॉर्ड्स में शतक जमाने के बाद रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
    • 23 जुलाई को सीएम योगी गोरखपुर को देंगे सिक्सलेन फ्लाईओवर की सौगात, ₹429.49 करोड़ की लागत से तैयार फ्लाईओवर करेंगे उद्घाटन
    • नमित मल्होत्रा की रामायणम् ने हर तरफ जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया
    • ‘तुझसा कोई दूजा नहीं’ गीत को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुआवजा वितरण के साथ पूरा हुआ अधिग्रहण, अब दिल्ली रोड होगी चौड़ी
    देश

    मुआवजा वितरण के साथ पूरा हुआ अधिग्रहण, अब दिल्ली रोड होगी चौड़ी

    adminBy adminMay 19, 2026No Comments58 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 19 मई (प्र)। शहर में दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप से ट्रांसपोर्ट नगर के गेट तक रैपिड रेल कारिडोर के कारण जाम की समस्या बनी है। इसके समाधान के लिए सड़क को दोनों और तीन-तीन मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस चौड़ीकरण के लिए जिला प्रशासन ने 70 भवनों और भूखंडों से भूमि का अधिग्रहण किया है। भूमि मालिकों को मुआवजा भुगतान के साथ ही अधिग्रहण का यह कार्य अब पूरा कर लिया गया है। जिसके बाद लोगों ने खुद ही भवनों के उस हिस्से को हटाना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन जल्द अधिग्रहीत की गई भूमि को एनसीआरटीसी को सौंप देगा।

    नमो भारत और मेरठ मेट्रो रेल कारिडोर दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास भूमिगत हो रहा है। सड़क के बीचोबीच कारिडोर निर्माण के कारण दोनों ओर की सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है। वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण यहां रोज जाम की समस्या रहती है। इसके समाधान के लिए एनसीआरटीसी ने सड़क के दोनों ओर नालों को तीन- तीन मीटर पीछे स्थानांतरित करके सड़क का चौड़ीकरण करने की तैयारी की है। इस चौड़ीकरण के लिए दोनो और 70 दुकानों, भवनों और भूखंडों से जमीन का अधिग्रहण किया गया है। जिला प्रशासन ने अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करके भूमि मालिकों के खातों में मुआवजा राशि भेज दी है ।

    67 भूमि मालिकों को मिले 56 करोड़
    तीन भूखंडों पर विवाद सामने आया है। इनमें से ली जाने वाली भूमि की राशि को जिला प्रशासन कोर्ट में जमा कराएगा। अन्य 67 भूमि मालिकों को 56 करोड़ से ज्यादा राशि का भुगतान किया जा चुका है। भुगतान मिलने के बाद भूमि मालिकों ने इस हिस्से में हुए निर्माण को हटाना भी शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन का कहना है कि निर्माण हटने के बाद इस जमीन को अब एनसीआरटीसी को सौंप दिया जाएगा। जिसपर वह निर्माण शुरू करेगी।

    छूटे खसरों से की जाएगी सीधी खरीद
    बीएसएनएल कार्यालय वाली साइड में चार खसरों की भूमि का अधिग्रहण नहीं हो सका है। एनसीआरटीसी के प्रस्ताव में यह खसरा संख्या छूट गए थे। अब इन खसरों की जमीन की सीधी खरीद करने का दावा किया जा रहा है।

    जिलाधिकारी डा. वी के सिंह का कहना है कि दिल्ली रोड के जाम के समाधान के लिए भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है। इस भूमि को जल्द एनसीआरटीसी को सौंपकर सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

    Delhi Road Widening meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 450 विद्यार्थियों को दीं उपाधियां, 21 को पदक

    July 20, 2026

    स्टांप चोरी में करोड़ों का नहीं जांच होने पर बिल्डरों व ठेकेदारों का निकलेगा अरबों का खेल

    July 20, 2026

    दो साल में राज्यसभा सदस्यों ने खर्च किए 262 करोड़, सांसद विधायक मितव्यतिता बरतें तो जनसमस्याओं का हो सकता है समाधान, खर्चों में कमी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर की जा सकती है

    July 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.