Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा
    • बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम प्रारंभ होने से विद्यार्थियों के लिए नई राह खुली
    • 44 संपत्तियों के मालिकों को जल्द जारी होंगे नोटिस, ध्वस्तीकरण को मिलेंगे 15 दिन
    • मेरठ कलक्ट्रेट के नए ऑफिस जनवरी तक होंगे तैयार
    • बारिश में धंसा गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर हिस्सा
    • यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें
    • श्रीकृष्ण जन्मभूमि कारसेवा की 9 अगस्त से दिल्ली नहीं, वृंदावन से होगी शुरुआत
    • दिल्ली-रुडकी हाईवे पर 2 अगस्त से लागू होगी वनवे व्यवस्था, 5 से हल्के वाहन भी नहीं चलेंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»अब अलग किरदार निभाने का समय है : लिंडसे लोहान
    एंटरटेनमेंट

    अब अलग किरदार निभाने का समय है : लिंडसे लोहान

    adminBy adminMay 15, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/लॉस एंजिल्स, 15 मई (ता)। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म ‘द पेरेंट ट्रैप’ से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली लिंडसे अब अपने करियर में नया मोड़ लाना चाहती हैं। लंबे समय तक रोमांटिक और कॉमेडी वाले किरदार निभाने के बाद वह अब गंभीर और अलग तरह की भूमिकाओं में खुद को आजमाना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली ड्रामा सीरीज श्काउंट माय लाइजश् को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए क्यों इतना खास है।
    लिंडसे लोहान ने कहा कि यह मेरी पहली बड़ी स्क्रिप्टेड सीरीज है, जिसमें मैं पूरी तरह से मुख्य भूमिका निभा रही हूं। इससे पहले मैंने कुछ छोटे किरदार किए थे, लेकिन इस बार अनुभव बिल्कुल अलग है। इस सीरीज का किरदार मेरे पुराने सभी कामों से काफी अलग है और यही बात मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित कर रही है।
    लिंडसे ने कहा कि अक्सर मुझे सिर्फ रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों वाली अभिनेत्री के रूप में देखा जाता है। दर्शकों ने मुझे ज्यादातर ऐसे ही किरदारों में पसंद किया, लेकिन अब मैं खुद को एक कलाकार के तौर पर और ज्यादा साबित करना चाहती हूं। रचनात्मक रूप से आगे बढ़ने के लिए नए किरदार निभाना जरूरी होता है, इसलिए अब अलग तरह की कहानियों और भूमिकाओं की तलाश कर रही हूं।
    इस नई सीरीज में लिंडसे के साथ किट हैरिंगटन भी नजर आएंगे, जो मशहूर सीरीज श्गेम ऑफ थ्रोनश् से दुनियाभर में लोकप्रिय हुए थे। शो में दोनों पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। किट हैरिंगटन ने भी इस शो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, श्श्यह एक मजेदार और ट्विस्ट्स से भरी थ्रिलर कहानी है। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह पहला मौका है जब मैं इसके बारे में मीडिया से बात कर रहा हूं, इसलिए मुझे खुद भी समझ नहीं आ रहा कि इस शो को लोगों के सामने किस तरह पेश करें।
    लिंडसे लोहान ने बातचीत के दौरान अपने पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में अचानक मिली लोकप्रियता मेरे लिए आसान नहीं थी। फिल्म ‘द पैरेंट ट्रैप’ से मशहूर होने के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। उस समय मुझे अपने माता-पिता की बात मानकर न्यूयॉर्क लौट जाना चाहिए था, लेकिन मैं लॉस एंजेलिस में रहना चाहती थी।
    अभिनेत्री ने कहा कि अब पीछे मुड़कर देखने पर लगता है कि किशोर उम्र में इंसान खुद यह नहीं समझ पाता कि उसे किस तरह अपने फैसले लेने चाहिए। लोकप्रियता और ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी खूबसूरत दिखती है, अंदर से उतनी ही मुश्किल भी होती है।
    लिंडसे लोहान ने कहा कि एक समय ऐसा आ गया था जब मैं फिल्मी दुनिया से बोर हो गई थी। मुझे ऐसे किरदार नहीं मिल रहे थे, जिन्हें मैं सच में करना चाहती थी। लगातार चर्चा में रहना और निजी जिंदगी पर नजर रखे जाना भी मुझे परेशान करने लगा था। इसी वजह से मैंने साल 2014 में दुबई जाकर रहने का फैसला लिया।

    Desh entertainment Lindsay Lohan New Delhi Now is the time to play different roles: Lindsay Lohan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    शर्मिला ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पदक पर ठोक रही दावा

    July 22, 2026

    बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम प्रारंभ होने से विद्यार्थियों के लिए नई राह खुली

    July 22, 2026

    44 संपत्तियों के मालिकों को जल्द जारी होंगे नोटिस, ध्वस्तीकरण को मिलेंगे 15 दिन

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.