मेरठ, 12 मई (प्र)। डाक विभाग में पार्सल स्पीड पोस्ट आर्टिकल को समय से पहुंचाने के लिए डिलीवरी में व्यवस्थागत परिवर्तन किया है। इसके अंतर्गत मेरठ से बाहर जाने वाले सभी आर्टिकल या पार्सल अब अपने अपने गंतव्य के लिए अलग-अलग भेजे जाएंगे। इससे पहले यह व्यवस्था सामूहिक रूप से गाजियाबाद भेजने के लिए होती थी। इसका अर्थ यह है कि मेरठ से बाहर जाने वाले सभी पार्सल को एक साथ गाजियाबाद आरएमएस (रेलवे मेल सर्विस) भेजा जाता था। वहां पर गाजियाबाद हब में सभी स्टेशनों के बाक्स या पैकेट छंटाई कर अलग-अलग रूट पर निकाले जाते थे ।
इसी व्यवस्था के अंतर्गत यह कार्य अब कैंट स्थित मेरठ आरएमएस से ही संचालित होगा। गाजियाबाद आरएमएस के कार्यालय मोरटा में सड़क व पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। जिस कारण पार्सल डिलीवर करने वाली गाड़ी आने-जाने के लिए बाधित हो रही थी। पार्सल लेकर जाने वाली सभी गाड़ियां गाजियाबाद आरएमएस तक नहीं पहुंच सकी। इसके चलते बाहर जाने वाले आर्टिकल दस से 15 दिनों तक लंबित चल रहे थे। समय से आर्टिकल पहुंचाने के उद्देश्य से यह परिवर्तन किया गया है कि मेरठ आरएमएस से भेजे जाने वाले सभी आर्टिकल स्थानीय डाकघरों से ही एक साथ अलग-अलग रूट पर रवाना कर दिए जाएंगे। सब रिकार्ड आफिसर रिचा ने बताया कि डाक विभाग के सभी आर्टिकल समय से अपने गंतव्य पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए नयी व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक-एक आर्टिकल को समय से पहुंचाना डाक विभाग व रेलवे का उद्देश्य है ।
Trending
- सदर घंटाघर के स्थित चस्का फूड अवैध निर्माण करने और नाबालिगों से काम कराने के लगे आरोप, गिरीश शर्मा का कहना, ‘‘हमने कुछ गलत नहीं किया है
- मंत्रीमंडल विस्तार का सकारात्मक असर आमजन के जीवन पर पड़े तो बेहतर : मायावती
- 13 को शुरू होगा उत्तरी भारत का प्रसिद्ध नौचंदी मेला, इतिहास में दूसरी बार होगा मेला नौचंदी का शुभारम्भ, प्रभारी मंत्री की उपस्थिति मेले की गरिमा और परंपरा कहां तक कायम करेगी
- क्या आपने उठा रखा है पुरुष समाज का ठेका : CJI
- वीबी जी राम जी अधिनियम एक जुलाई से होगा लागू
- शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा, वसूला 2.65 करोड़ जुर्माना
- तमिलनाडु ट्रांसफार्मर खरीद घोटाला की सीबीआई ही करेगी जांच
- वीबी जी राम जी अधिनियम एक जुलाई से होगा लागू

