asd स्कूल बैग में लाते थे चाकू और पंच, शिक्षकों की मौजूदगी में बनाते थे वीडियो

स्कूल बैग में लाते थे चाकू और पंच, शिक्षकों की मौजूदगी में बनाते थे वीडियो

0

नई दिल्ली 23 सितंबर। न्यू अशोक नगर के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी बैग में किताबों के साथ हथियार लेकर पढ़ाई के लिए आ रहे थे। कक्षा में पढ़ाई के दौरान हथियारों को हाथ में लेकर मोबाइल से रील बना रहे थे। एक विद्यार्थी ने हथियारों का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

वीडियो में एक शिक्षक कक्षा में बैठकर पढ़ाई करवाते हुए नजर आ रहा है और कुछ विद्यार्थी पीछे बैठकर हथियार लेहराकर वीडियो बना रहे हैं। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो ने राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूलों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए।

विद्यार्थियों के बैग की तलाशी ली गई। तीन विद्यार्थियों के पास आठ चाकू व तीन लेाहे के पंच बरामद हुए हैं। स्कूल ने कार्रवाई करते हुए उन्हें स्कूल से निकाल दिया है। न्यू अशोक नगर थाना ने हथियार जब्त कर लिए हैं। तीनों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ। यह वीडियो शिक्षा विभाग के साथ ही स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा। वीडियो दिल दहलाने वाला था। कक्षा के अंदर शिक्षक मौजूद है और पीछे बैठे दो विद्यार्थियों के हाथों में दो बड़े चाकू हैं। एक विद्यार्थी मोबाइल से उनका वीडियो बना रहा है।

वीडियो में विद्यार्थियों के चेहरे पर जरा भी खौफ नजर नहीं आ रहा है, वह हथियार लेकर हंसते हुए दिख रहे हैं। एक विद्यार्थी ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए हथियारों का वीडियो अपलोड कर दिया। वीडियो प्रसारित होने पर लोगों ने शिक्षा विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया।

सवाल उठाए विद्यार्थी बैग में हथियार लेकर आ रहे हैं, इससे दूसरे विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों को भी खतरा है। आखिर हथियार विद्यार्थी लाएं कहां से और किसी भी शिक्षक व कर्मचारी को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी।

आरोपी विद्यार्थियों ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर्स से प्रभावित हैं, जिस वजह से अपने पास हथियार रखते हैं। पुलिस पता लगा रही है विद्यार्थियों ने हथियार कहां से खरीदे थे और कब से वह स्कूल में हथियार ला रहे थे।

स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बैग की तलाशी नहीं होती है। इसका फायदा उठाकर विद्यार्थी बैग में हथियार रखकर ला रहे थे। लोगों का कहना है कि स्कूल में अगर नियमित बैग चेक होते तो शायद विद्यार्थी हथियार न लाते। आरोप है कि भले ही विद्यार्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है, लेकिन हथियार मिलने पर स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार चौधरी से वारदात पर शनिवार को फोन पर पक्ष मांगा गया। उन्होंने वारदात से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वीडियो उनके स्कूल का नहीं है। रविवार को पुलिस ने वारदात की पुष्टि कर दी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680