Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान, DIG ने किया सतर्क
    देश

    चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान, DIG ने किया सतर्क

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 6, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 06 मई (प्र)। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने चारधाम यात्रा और पर्यटन बुकिंग के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी को लेकर आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों और यात्रा सीजन में साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं और लोगों को आसानी से निशाना बनाते हैं।

    डीआईजी ने बताया कि ठग फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया विज्ञापनों और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए लोगों को झांसे में लेते हैं। ये वेबसाइटें सरकारी पोर्टल जैसी दिखती हैं, जिससे लोग आसानी से भ्रमित हो जाते हैं।

    साइबर अपराधी सस्ते टूर पैकेज, तत्काल हेलीकॉप्टर बुकिंग और वीआईपी सुविधाओं का लालच देकर लोगों को फंसाते हैं। इसके बाद व्हाट्सएप या कॉल के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लिए जाते हैं।

    कई मामलों में पीड़ितों को फर्जी टिकट और नकली बुकिंग रसीदें भेजकर लाखों रुपये की ठगी की गई है। लोग असली समझकर भुगतान कर देते हैं और बाद में ठगी का शिकार हो जाते हैं।

    चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा केवल heliyatra.irctc.co.in को अधिकृत वेबसाइट घोषित किया गया है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नंबर 8394833833 जारी किया गया है, जिस पर “Yatra” लिखकर जानकारी ली जा सकती है।

    डीआईजी नैथानी ने सभी जिलों की पुलिस को साइबर ठगी रोकने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फर्जी वेबसाइटों, मोबाइल नंबरों और यूपीआई आईडी को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।

    उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक, सोशल मीडिया पोस्ट या व्हाट्सएप मैसेज पर भरोसा न करें। केवल अधिकृत सरकारी पोर्टल से ही बुकिंग करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

    dig-kalanidhi-nainthani meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.