Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल में शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, 13 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 को स्वतंत्र प्रभार
    • भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है : अखिलेश यादव
    • 10 साल में पूरी करनी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
    • यूपी के 63 जिलों में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
    • लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई
    • राजस्व विभाग में तीनों अहम पदों पर महिला आईएएस अफसर तैनात, अर्चना अग्रवाल को बनाया गया अध्यक्ष
    • युवक ने मवाना थाने में किया आत्महत्या का प्रयास
    • फर्जी प्रमाणपत्र गिरोह से जुड़े 5 सदस्य मेरठ से गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी में 12 नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे, अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
    देश

    यूपी में 12 नए एक्सप्रेस-वे बनेंगे, अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

    adminBy adminFebruary 10, 2026No Comments70 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ,10 फरवरी। कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट पर ध्यान केंद्रित कर रही है। भविष्य में 12 नए एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। प्रदेश में वर्तमान में 7 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं, 3 निर्माणाधीन हैं। 12 नए एक्सप्रेस-वे बनने के बाद एक्सप्रेस-वे की संख्या 22 हो जाएगी। प्रदेश में 16 हवाई अड्डे संचालित हैं। इसमें 12 घरेलू और चार अंतरराष्ट्रीय हैं। 8 एयरपोर्ट का निर्माणाधीन हैं। जेवर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा शुरू होते ही यूपी 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे वाला पहला राज्य बन जाएगा। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तहत 56,662 एकड़ भूमि अर्जित की जाएगी।

    सरकार चाहती है कि राज्य का छोटे-से-छोटा कस्बा भी एक्सप्रेसवे के साथ जुड़े, ताकि प्रदेश का कोई भी एक कोना, दूसरे कोने के साथ शानदार तरीके से कनेक्ट हो। इतना ही नहीं, 22 एक्सप्रेसवे के दम पर यूपी के सभी जिले, शहर और कस्बे सिर्फ आपस में ही नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के सभी राज्यों, जिलों और शहर के साथ भी बेहतरीन तरीके से कनेक्ट हो जाएंगे। ये एक्सप्रेसवे सिर्फ आम लोगों की यात्रा में ही मदद नहीं करेंगे, बल्कि व्यापार को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे और सप्लाई चेन को मजबूत बनाएंगे। बेहतर कनेक्टिविटी होने से राज्य में जबरदस्त निवेश आएगा और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बनेंगे, जिससे राज्य आर्थिक रूप से काफी ताकतवर बन जाएगा।

    5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनेगा यूपी
    यूपी सरकार, राज्य को वर्ल्ड क्लास कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक्सप्रेसवे के साथ-साथ एयरपोर्ट पर भी काफी जोर दे रही है। प्रदेश में फिलहाल कुल एयरपोर्ट की संख्या 16 है। इनमें से 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं, जबकि बाकी के 12 डोमेस्टिक एयरपोर्ट हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, राज्य का 17वां और 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, जिसके जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही, उत्तर प्रदेश 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

    EXPRESSWAY PROJECTS lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP Government uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बंगाल में शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, 13 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 को स्वतंत्र प्रभार

    June 1, 2026

    भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है : अखिलेश यादव

    June 1, 2026

    10 साल में पूरी करनी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.