नई दिल्ली. चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात को फुल इमरजेंसी घोषित की गई। दरअसल, कोलकाता से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान उसके बाएं इंजन में खराबी की सूचना मिली थी। हालांकि विमान सुरक्षित उतर गया और उसमें सवार सभी 224 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
कब मिली इंजन में खराबी की जानकारी?
कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 रात करीब 11:30 बजे एयरपोर्ट के पास पहुंच रही थी, तभी पायलटों को बाएं इंजन में खराबी का पता चला, जिसमें तेल का रिसाव भी शामिल था। क्रू ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने पूरी इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया।

