Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी में कहर बनकर टूटी आंधी-बारिश, 31 लोगों की दर्दनाक मौत; कई इलाकों में खंभे गिरने से बिजली प्रभावित
    • लंबित फैसले तीन माह में सुनाना का आदेश, सुप्रीम कोर्ट का सभी हाई कोर्ट को निर्देश
    • माननीय प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी की सुनियोजित विकास का सपना कैसे हो साकार, जब राजनेता ही कच्ची कालोनी अवैध निर्माण और भूमाफियाओं का समर्थन कर रहे है, 80 प्रतिशत शिकायतों का हुआ फर्जी निस्तारण
    • वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें भारत रत्न देने और अंडमान जेल को धार्मिक स्थल घोषित करने में देर नहीं करनी चाहिए
    • सिद्धांतों से भरा था चौधरी चरण सिंह का जीवन, हमेशा दूसरों के कष्ट निवारण के लिए वो करते थे काम
    • त्येाहार पर भाईचारा सदभावना बनाने और हंसी खुशी त्योहार संपन्न कराने पर डीएम डॉ वीके सिंह को नागरिकों ने दी बधाई
    • सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी
    • धर्मशाला की खूबसूरती के दीवाने हुए क्रिकेट सितारे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»शंकराचार्य जहां भी जाएंगे हम करेंगे स्वागत वे भगवान हैं : केशव
    न्यूज़

    शंकराचार्य जहां भी जाएंगे हम करेंगे स्वागत वे भगवान हैं : केशव

    adminBy adminMarch 3, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 03 मार्च, (अम)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जगद्ग शंकराचार्य भगवान हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ढोंगी हैं। शंकराचार्य जहां भी जाएंगे हम रामभक्त होने के नाते उनका स्वागत करेंगे। हिंदू धर्म में शंकराचार्य का स्थान सर्वाेच्च है। डिप्टी सीएम ने गत दिवस सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा।
    उन्होंने कहा कि यूपी में कानून का राज है। किसी अपराधी या गो तस्कर की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह गोमाता की हत्या करे। गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। वह समस्त सृष्टि का पालन करती है इसलिए उन्हें किसी सरकारी दर्जे की आवश्यकता नहीं है, वे स्वतः पूज्यनीय हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की जो लहर चल रही है उसके दम पर 2047 तक भाजपा सरकार बनी रहेगी। विपक्ष के गठबंधनों ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएंगे।
    उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा के शासनकाल में रामभक्तों और शिवभक्तों का दमन किया गया। गो तस्करों को संरक्षण मिला। अखिलेश का शंकराचार्य को समर्थन देना केवल राजनीतिक पैंतरा है ताकि वे हिंदू मतदाताओं को भ्रमित कर सकें। जब भी सपा या कांग्रेस हिंदुत्व की बात करते हैं तो वह केवल वोट बैंक की खातिर किया गया एक राजनीतिक ढोंग होता है। सपा-कांग्रेस के नेताओं पर हिंदू विश्वास नहीं करते हैं।
    अखिलेश ने उठाया बीएलओ का मुद्दा
    उधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एसआईआर पर कहा है कि दिन-रात चौबीसो घंटे के दबाव के अलावा प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब फार्म 6 के माध्यम से नये फर्जी नाम जोड़ने का है। ऐसा गलत काम करने के लिए अधिकतर बीएलओ का मन गवाही नहीं देता है, इसीलिए वो हताश होकर आत्महत्या जैसे प्राणघातक फैसले तक कर रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि ‘एसआईआर-2026 जीवनमुक्ति’ के शीर्षक से आत्महत्या की चिट्ठी लिखकर ग्राम अलियाबाद, बिंदकी फतेहपुर में शिक्षामित्र बीएलओ अखिलेश कुमार सविता ने शनिवार शाम को सरकारी प्राथमिक विद्यालय के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण स्पष्ट रूप से एसआईआर का अत्यधिक दबाव व 10 दिन बाद होने वाली बेटी की शादी के लिए अधिकारियों द्वारा छुट्टी न देना था। अखिलेश यादव ने बीएलओ से अपील की है कि निराश-हताश न हों। आपका जीवन आप और आपके परिवार के लिए अनमोल है। इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण हैं जब खलनायक बन चुकी सत्ताओं का घोर पतन दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि भाजपाई स्वयं तो निर्मम-निर्दयी हैं ही, इन्होंने अधिकारियों को भी हृदयहीन-संवेदनहीन बना दिया है। बेटी की शादी का भावनात्मक महत्व और जिम्मेदारी कितनी होती है, ये वो ही जान सकते हैं, जिनके अपने परिवार हैं। भाजपा को इस पाप का महापाप लगेगा।

    Deputy CM Keshav Prasad lucknow Political tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh we will welcome him; he is God: Keshav Wherever Shankaracharya goes
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी में कहर बनकर टूटी आंधी-बारिश, 31 लोगों की दर्दनाक मौत; कई इलाकों में खंभे गिरने से बिजली प्रभावित

    May 30, 2026

    लंबित फैसले तीन माह में सुनाना का आदेश, सुप्रीम कोर्ट का सभी हाई कोर्ट को निर्देश

    May 29, 2026

    माननीय प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी की सुनियोजित विकास का सपना कैसे हो साकार, जब राजनेता ही कच्ची कालोनी अवैध निर्माण और भूमाफियाओं का समर्थन कर रहे है, 80 प्रतिशत शिकायतों का हुआ फर्जी निस्तारण

    May 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.