Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    • हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया
    • 12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
    • आज से सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बसें, 11 दिन बंद रहेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें
    • किसानों से आधी जमीन खरीदी, दीपावली तक नई टाउनशिप विकसित करने का लक्ष्य
    • मेरठ वाले डेढ़ साल में पी गए करोड़ों की शराब
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी: पूरे प्रदेश में हुई बरसात से गिरा पारा, आज इन 58 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; जारी हुए पूर्वानुमान
    देश

    यूपी: पूरे प्रदेश में हुई बरसात से गिरा पारा, आज इन 58 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; जारी हुए पूर्वानुमान

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 31, 2026No Comments42 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    \UP में मौसम का मिजाज बदलने से भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तेज आंधी और बारिश ने कई क्षेत्रों में नुकसान की आशंका भी बढ़ा दी है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार के लिए 58 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

    शुक्रवार और शनिवार के दौरान इटावा में सर्वाधिक 56 MM वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा आगरा में 46.6 मिमी, कन्नौज में 45 मिमी, हमीरपुर में 24 मिमी और मथुरा में 12 मिमी बारिश हुई। आगरा में आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। तेज हवाओं से पेड़ों, बिजली लाइनों और कच्चे ढांचों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार रविवार को भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। कई जिलों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

    हालांकि, बादलों और बारिश की सक्रियता से प्रदेशभर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। बुंदेलखंड समेत सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

    इन जिलों के लिए चेतावनी जारी
    बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।

    Ambedkarnagar Amethi amroha ayodhya azamgarh badaun baghpat bahraich ballia balrampur Banda barabanki bareilly basti bijnor chandauli chitrakoot Deoria fatehpur ghazipur gonda gorakhpur hamirpur Hardoi jaunpur kaushambi kushinagar Lakhimpur Kheri lucknow maharajganj mahoba mau Meerut meerut report Mirzapur moradabad muzaffarnagar Pilibhit Pratapgarh prayagraj raebareli rampur saharanpur sambhal Sant Kabir Nagar Sant Ravidas Nagar shahjahanpur shamli Shravasti Siddharthnagar sitapur Sonbhadra sultanpur tazza khabar unnao varanasi weather alert weather update
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री

    July 31, 2026

    हाईकोर्ट ने बरखा जाटव को सभासद की कुर्सी पर बहाल किया

    July 31, 2026

    12 अगस्त तक जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.