Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»व्यापारी और वैश्य समाज के सर्वमान्य नेता है विनीत अग्रवाल शारदा, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के मंचों से अपनी बात
    देश

    व्यापारी और वैश्य समाज के सर्वमान्य नेता है विनीत अग्रवाल शारदा, राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के मंचों से अपनी बात

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025No Comments27 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वैसे तो हर हाल में वैश्य समाज हमेशा ही दान और देशभक्ति व जनहित में कार्यकरने वाले शासकों और वीर योद्धाओं को दुनिया के प्रथम समाजवादी विचारक के रूप में स्थापित महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने वालों की आगे बढ़कर मदद करता रहा हैं। वैश्य समाज के उल्लेखनीय योगदान को कोई भी कभी भी नजरअंदाज नहीं कर सकता। फिर भी कोई सा भी समाज हो हर व्यक्ति चाहे वो कितना ही विद्वान काबिल और जन समर्थन वाला क्यों न हो लेकिन सब सांसद विधायक नहीं बन पाते हैं। कारण समाज को जोड़ने वालों की कमी नहीं है मगर पद गिनती के होते है और मिलते है। ऐसे में ही अपनी एक अलग पहचान विरले लोग बनाये रखने में सफल रहते है। उन्हें किसी की मदद की इस मामले में आवश्यकता नहीं होती।
    इस संदर्भ में अगर हम बात करें विनीत अग्रवाल शारदा की तो कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि वो वर्तमान समय में यूपी में वैश्य समाज सहित सभी के सर्वमान्य सक्रिय नेताओं में शुमार कहे जाते हैं। स्पष्ट वक्ता और अपनी बात बिना डरे बेखौफ कहने में अग्रणी और कई बार इसके लिए कठिनाई भी झेल चुके है मगर समाज को एक करने और जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान के मामले में वो हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक के पद पर पिछले काफी समय से रहते हुए व्यापारियों और सर्वसमाज के लिए काम करने में लगे है। और यह इनकी वाकपुटता व सक्रियता का नतीजा है कि वो माननीय मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री जी की सभाओं को संबोधित करने का मौका प्राप्त करते रहे हैं। कुछ वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर आये प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सभा में विनीत शारदा द्वारा मोदी जी को राम और योगी जी को लक्ष्मण की संज्ञान देकर खूब तालियां बटोरी थी। तो कुछ वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के अमरावती में वैश्य समाज के सम्मेलन में उस समय की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल जी के साथ मंच साजा कर उनका आशीर्वाद भी अपने संबोधन में प्राप्त किया था। इसके अलावा भी देशभर में कहीं न कहीं आयोजित सम्मेलनों में शामिल होकर वो मीडिया में छाये रहते है। वर्तमान समय में अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के सभी ट्रस्टियों व पदाधिकारियों ने विनीत अग्रवाल शारदा को अग्रसेन सेवा समिति का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है और उन्हें सभी जिलों में ट्रस्ट की ईकाई गठित करने का काम सौंपा गया है। बताते चले कि विनीत अग्रवाल शारदा श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट मंदिर समिति के भी उपाध्यक्ष पद पर विराजमान है। श्री अग्रवाल का मानना है कि जुलाई माह में महाराजा अग्रसेन जी की जलाई गई ज्योति को पूरे विश्व में प्रजज्वलित किया और कराया जाएगा। और मेरठ के शताब्दीनगर में बन रहा मंदिर विश्व का दूसरा अग्ररोहा धाम होगा। श्री विनीत अग्रवाल शारदा का हमेशा मानना रहा है कि व्यापारियों व वैश्य समाज को अपनी पहचान और ताकत बनाने की आवश्यकता है। उनका प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने माला व पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर अथवा स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका हैं। जहां तक जानकारी है यह कह सकते है कि देश में बिना किसी सरकारी पद पर तैनात हुए सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले व्यापारी और वैश्य समाज के वर्तमान में नेताओं में विनीत अग्रवाल शारदा शुमार है। क्योंकि शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जब वो केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री अथवा वरिष्ठ पदाधिकारियों या अफसरों से मिलकर समाज की पहचान और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की बात न करते हो। हमेशा ही जो जिम्मेदारी उन्हें मिलती है उसे निभाने और वैश्य एवं व्यापारियों की उपलब्धियों व देश हित में उनके द्वारा आगे बढ़ाने के किये गये कार्यो को उनके द्वारा प्रयास न किये जाते हो। अपने एक वाक्य वैश्य समाज के एक भी व्यक्ति के शरीर का पसीना गिरेगा तो वहीं विनीत शारदा के शरीर के खून का एक एक कतरा वैश्य समाज के काम आयेगा पर हमेशा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए खूब तालियां बजती रही है। कुल मिलाकर यह कह सकते है कि विनीत अग्रवाल शारदा व्यापारियों वैश्य परिवारों और सर्वसमाज के नेता के यारूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे है। कौमी एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के प्रवक्ता व भाजपा व व्यापारी नेता संदीप गुप्ता एल्फा ने भी विनीत अग्रवाल शारदा के द्वारा समाज व्यापारी उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों व भाजपा के उद्देश्यों के प्रचार में निभाई जा रही भूमिका के लिए उनकी प्रशंसा की है।
    (प्रस्तुतिः- अंकित बिश्नोई राष्ट्रीय महामंत्री सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए व पूर्व सदस्य मजीठिया बोर्ड संपादक पत्रकार )

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द

    August 13, 2026

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की

    August 13, 2026

    नोएल से विवादों के बीच चंद्रशेखरन का टाटा संस के इस्तीफा

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.