Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बंद कमरे में डॉक्टर का युवती के साथ डांस का वीडियो वायरल, हंगामे के बाद हटाया गया चिकित्सक
    देश

    बंद कमरे में डॉक्टर का युवती के साथ डांस का वीडियो वायरल, हंगामे के बाद हटाया गया चिकित्सक

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comNovember 22, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शामली 22 नवंबर। शामली जनपद के कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर वकास सिद्दीकी का युवती के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को मामला तूल पकड़ गया। विश्व हिंदू रक्षा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सीएचसी पहुंच गए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।

    संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि डॉक्टर अस्पताल की गरिमा से खिलवाड़ कर रहा है और प्रशासन कार्रवाई से बच रहा है। हंगामे के दौरान पदाधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षक के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पदाधिकारियों का कहना था कि यदि थ्प्त् दर्ज नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा।

    चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि डॉक्टर वकास सिद्दीकी को सीएचसी से हटाकर कमरा खाली करवाते हुए जसाला उपकेंद्र पर तैनात कर दिया गया है। उनकी ओर से शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके बावजूद संगठन के पदाधिकारी कार्रवाई को पर्याप्त नहीं मान रहे हैं।
    बीते बुधवार को डॉक्टर के कमरे में युवती संग डांस का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में डॉक्टर बनियान और लोवर में दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद चिकित्सा अधीक्षक और सीएमओ ने उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।

    शनिवार को जिला अध्यक्ष अनमोल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी सीएचसी पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल इलाज के लिए होता है, न कि डांस के लिए-इस तरह की हरकतें संस्था की छवि खराब करती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
    इस दौरान आकाश जैन, विशाल चौहान, शिवम सैनी, दिवानश वर्मा, धैर्य वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, डॉक्टर वकास ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

    shamli tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news video-viral
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.