Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आईपीएस अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई बनेंगे जीवनसाथी, 29 मार्च को होगी शादी
    • भारतीय ज्ञान परंपरा की विदुषी नारियां
    • महंगी हुई गैस, घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम
    • पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को राहत, हाई कोर्ट ने किया बरी
    • रंग पंचमी : कृष्ण पक्ष की पंचमी को भगवान कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी
    • तापसी पन्नू अपना ‘हीरो’ मानती हैं विद्या बालन को
    • चित्रकूट में छात्राओं से पैर दबवाती हेडमास्टर का वीडियो वायरल, शिक्षिका निलंबित
    • अर्जुन रामपाल ‘धुरंधर’ के बाद सोलो लीड फिल्म में काम करेंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चित्रकूट में छात्राओं से पैर दबवाती हेडमास्टर का वीडियो वायरल, शिक्षिका निलंबित
    देश

    चित्रकूट में छात्राओं से पैर दबवाती हेडमास्टर का वीडियो वायरल, शिक्षिका निलंबित

    adminBy adminMarch 7, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चित्रकूट 07 मार्च। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। जहां के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (हेडमास्टर) का स्कूल के भीतर छात्राओं से हाथ-पैर दबवाते और मालिश कराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला संज्ञान में आते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

    घटना चित्रकूट जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय नया बाजार (कर्वी) की है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधु राय जमीन पर लेटी हुई हैं और कुछ छात्राएं उनके हाथ-पैर दबा रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय बच्चे उनकी सेवा कर रहे थे, मैडम आराम से मोबाइल चलाने में मग्न थीं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि इस स्कूल में काफी समय से पढ़ाई-लिखाई के बजाय बच्चों से निजी काम कराए जा रहे थे। अभिभावकों ने गुस्से में कहा कि हम अपने बच्चों को भविष्य बनाने के लिए स्कूल भेजते हैं, शिक्षिकाओं की मालिश करने के लिए नहीं।

    वीडियो वायरल होने के बाद चित्रकूट के BSA बीके शर्मा ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। स्कूल में मौजूद छात्र-छात्राओं और मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों ने पुष्टि की कि मैडम अक्सर बच्चों से हाथ-पैर दबवाती थीं और बाल कढ़वाती थीं। शुक्रवार को जांच के समय स्कूल में कुल 68 पंजीकृत छात्रों में से केवल 7 बच्चे ही उपस्थित मिले। वहीं, रजिस्टर में पिछली तारीखों में बच्चों की संख्या काफी ज्यादा दर्ज थी, जो रिकॉर्ड में हेराफेरी की ओर इशारा करता है। जांच के दिन आरोपी शिक्षिका मधु राय मेडिकल लीव (चिकित्सीय अवकाश) पर थीं। उन्होंने फोन पर इन आरोपों से इनकार किया है, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दोषी माना गया।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद प्रधानाध्यापिका मधु राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य और उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

    chitrakoot tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news Viral Video
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आईपीएस अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई बनेंगे जीवनसाथी, 29 मार्च को होगी शादी

    March 7, 2026

    भारतीय ज्ञान परंपरा की विदुषी नारियां

    March 7, 2026

    महंगी हुई गैस, घरेलू-कमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम

    March 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.