Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वरमौंट में मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर नीतिश कौशल गिरफ्तार : एफबीआई
    • शिवरात्रि पर सुनहरी रोशनी से जगमग होगा औघड़नाथ मंदिर, 10 व 11 अगस्त की पूरी रात खुला रहेगा
    • सड़क निर्माण पूरा न होने से वैली बाजार के व्यापारियों में आक्रोश, धरने पर बैठे
    • नीट में तेजस मेरठ टॉपर, देशभर में 164वीं रैंक
    • बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, जल्द जेब में हो सकते हैं प्लास्टिक के नोट
    • वैन ड्राइवर के प्यार में पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा
    • नगरायुक्त व महापौर जी निरीक्षण और सलाह लेने की बजाय गंदगी की समस्या के समाधान के लिए इंडसवैली ग्रुप के चेयरमैन अजय गुप्ता से राय लीजिए
    • मुख्यमंत्री जी सुनियोजित विकास और सौंदर्यीकरण व सरकारी नीतियों का पालन कराने हेतु! अवैध निर्माणों की कंपाउंडिंग पर रोक के बावजूद मेडा आवास विकास आदि कैसे कर रहे हैं शमन, ये क्यों नहीं देखते कि जो टूटने वाला हिस्सा था उसका क्या हुआ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    देश

    प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत

    adminBy adminMarch 27, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 27 मार्च। जिले के मांडा इलाके में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है. इलाके के बामपुर गांव के पास गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबने लगे. इसमें 3 को बाहर निकाल लिया गया, जबकि 4 बच्चों के शव ही मिल सके. दूसरी तरफ सीएम योगी ने प्रयागराज में हुए हादसे का लिया संज्ञान है. साथ ही मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

    बता दें कि बामपुर गांव निवासी मोहित (13) पुत्र दिगविजय, दिव्यांशु (16) पुत्र कमलेश, अमन (9) पुत्र कृष्ण कुमार, कुनाल (12) पुत्र अनिल, निहाल (10) पुत्र अनिल, दीपक (17) पुत्र राजाराम और ऋषभ (10) पुत्र कमलेश शुक्रवार सुबह गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक गहराई में जाने से सभी डूबने लगे.

    बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे मौके पर पहुंचे. मोहित, दिव्यांशु व अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वहीं कुनाल, निहाल, दीपक और ऋषभ गंगा की लहरों में बह गए. काफी प्रयास के बाद कुनाल और दीपक के शव बरामद कर लिए गए. निहाल और ऋषभ का पता नहीं चल सका था. काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निहाल और ऋषभ का भी शव भी कुछ देर बाद बरामद कर लिया. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    सूचना पर पहुंचे प्रभारी थाना निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि अब सभी को बाहर निकाला जा चुका है. इसमें चार बच्चों की मृत्यु हो चुकी है और तीन को सुरक्षित निकाला गया है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी फोर्स मौजूद है.

    prayagraj prayagraj- tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वरमौंट में मोस्ट वांटेड गैंगेस्टर नीतिश कौशल गिरफ्तार : एफबीआई

    July 18, 2026

    शिवरात्रि पर सुनहरी रोशनी से जगमग होगा औघड़नाथ मंदिर, 10 व 11 अगस्त की पूरी रात खुला रहेगा

    July 18, 2026

    सड़क निर्माण पूरा न होने से वैली बाजार के व्यापारियों में आक्रोश, धरने पर बैठे

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.