Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
    देश

    मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 27, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दादरी 27 मार्च। ग्रेटर नोएडा के दादरी में ‘स्ट्रीट फूड’ का स्वाद उस वक्त मातम में बदल गया, जब मोमोज खाने से एक ही परिवार के 9 सदस्यों समेत कुल 10 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पेट दर्द, उल्टी और तेज बुखार की शिकायत के बाद सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने एक बार फिर बाहर के खाने की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दादरी इलाके में बुधवार की शाम एक दुकान से खरीदे गए मोमोज 10 लोगों के लिए मुसीबत बन गए। मोमोज खाने के कुछ ही देर बाद एक ही परिवार के 9 सदस्यों समेत सभी लोगों को तेज पेट दर्द, बुखार और उल्टी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सभी को आनन-फानन में दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराना पड़ा। गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि जिस दुकान से मोमोज खरीदे गए थे, वहां से सैंपल लेकर अब जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि इलाज के बाद सभी मरीजों को छुट्टी दे दी गई। उनमें फूड पॉइजनिंग के लक्षण पाए गए। उन्होंने कहा कि सीएचसी दादरी में 10 लोगों को भर्ती किया गया था। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। मोमोज खाने के बाद उनमें फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखे। अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित लोगों में से नौ लोग एक ही परिवार के थे।

    एक स्थानीय निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उनके परिवार के लोगों ने पास की ही एक दुकान से मोमोज खरीदे थे, जिसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मोमोज खाने के बाद उन्हें बुखार, पेट दर्द और उल्टी होने लगी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दुकान मालिक के परिसर से सैंपल लिए गए हैं और उन्हें लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    dadri greater-noida momos-food-poisoning tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.