श्योपुर/मप्ऱ, 27 मार्च (जा)। मध्य प्रदेश के श्योपुर में तहसीलदार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी तहसीलदार, लोकप्रिय टेलीविजन कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में प्रतिभागी के रूप में भी जा चुकी हैं। वहीं इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हो चुकी हैं। ऐसे में महिला तहसीलदार पर 2.5 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत ‘घोटाले’ का आरोप लगा है। फिलहाल आरोपी महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार इस घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में महिला तहसीलदार को गत दिवस मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि अमृता सिंह तोमर को साल 2021 में बड़ौदा तहसील में हुए ‘घोटाले’ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार अदालत में पेश किए जाने के बाद अमृता सिंह तोमर को शिवपुरी की जेल में रखा गया है। अधिकारियों ने ही कहा कि अमृता सिंह तोमर ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में प्रतियोगी के रूप में 50 लाख रुपये जीते थे।
Trending
- बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम प्रारंभ होने से विद्यार्थियों के लिए नई राह खुली
- 44 संपत्तियों के मालिकों को जल्द जारी होंगे नोटिस, ध्वस्तीकरण को मिलेंगे 15 दिन
- मेरठ कलक्ट्रेट के नए ऑफिस जनवरी तक होंगे तैयार
- बारिश में धंसा गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर हिस्सा
- यूपी रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें
- श्रीकृष्ण जन्मभूमि कारसेवा की 9 अगस्त से दिल्ली नहीं, वृंदावन से होगी शुरुआत
- दिल्ली-रुडकी हाईवे पर 2 अगस्त से लागू होगी वनवे व्यवस्था, 5 से हल्के वाहन भी नहीं चलेंगे
- अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

