Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
    • 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
    • रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    • 12 साल में अच्छे दिन नहीं आए : मल्लिकार्जुन खड़गे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
    देश

    रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार

    adminBy adminAugust 27, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद/गुरुग्राम. रक्षाबंधन की पूर्व संध्या बृहस्पतिवार शाम को घर जाने वालों की भीड़ से जगह-जगह भीषण जमा लगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। गाजियाबाद में भी रफ्तार थमी। एनएच-नौ पर लालकुआं से डासना तक भयंकर जाम लगा रहा। यहां का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वाहनों की कतार का अंत ही नहीं नजर आ रहा है।

    गाजियाबाद में डायवर्जन के बावजूद बृहस्पतिवार को एनएच-9 पर भारी वाहनों की आवाजाही जारी रही। इससे हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। डासना, लालकुआं और सेक्टर-62 के पास वाहन रेंगते नजर आए। वेव सिटी के आगे एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।

    यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन को देखते हुए 26 अगस्त से 28 अगस्त की रात तक एनएच-9 पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। इन वाहनों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद बृहस्पतिवार सुबह कई भारी वाहन एनएच-9 पर पहुंच गए। डायवर्जन के पालन में लापरवाही से हाईवे पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया।

    एनएच-9 पर लगे जाम का असर शहर के आंतरिक मार्गों पर भी पड़ा। प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सबसे ज्यादा परेशानी रक्षाबंधन पर घर जाने वाली बहनों और नौकरीपेशा लोगों को हुई। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लगा।

    rakshabandhan 2027 tazza khabar Traffic jam before Raksha Bandhan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका

    August 28, 2026

    25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी

    August 28, 2026

    भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.