मुंबई, 27 अगस्त (ता)। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की लव लाइफ इस समय हिचकोले खा रही है। आदित्य रॉय कपूर के बाद वॉकर ब्लेनको के साथ भी उनका रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की डेटिंग की खबर सबसे पहले जुलाई 2024 में आई थी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के समय दोनों को कोजी होते देखा गया था। वॉकर से पहले अनन्या अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। खबरों के मुताबिक, दोनों ने 2022 में डेटिंग शुरू की और लगभग दो साल साथ रहने के बाद मार्च 2024 में अलग हो गए। हालांकि उन्होंने शुरुआत में अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा, लेकिन पुर्तगाल में उनकी छुट्टियों की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आने के बाद उन्हें काफी सुर्खियां मिलीं। इसके बाद अनन्या को एक W नाम का पेंडेंट भी पहने देखा गया जिसने आग में घी डालने का काम किया। वॉकर ने अनन्या के 26th बर्थडे पर भी एक क्यूट पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया था।
Trending
- भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
- अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
- राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
- न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
- 12 साल में अच्छे दिन नहीं आए : मल्लिकार्जुन खड़गे
- भारत और चीन ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्त्व पर भी जोर दिया
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश का निर्माण होकर रहेगा : सुधीर कुमार
- सात दिन के लिए राजा बना था मंत्री बलि: जैन मुनि विष्णु कुमार थे ब्राह्मण बामन

