मेरठ, 27 अगस्त (प्र)। क्षेत्र के लोकप्रिय राजनेता भाजपा महानगर कार्यकारिणी के सदस्य प्रमुख व्यापारियों में शुमार नीतिन बाला जी को गत दिवस वेस्ट एंड रोड पर देर रात युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो स्कूटी पर सवार चार युवकों ने दीवान पब्लिक स्कूल के सामने भाजपा नेता नितिन बालाजी की स्कूटी रोककर उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
महामंडलेश्वर महेंद्र दास जी महाराज के अनुसार, उनका पुत्र नितिन बालाजी देर रात वेस्ट एंड रोड से घर लौट रहा था। वह दीवान पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचा था, तभी दो स्कूटी पर आए चार युवकों ने कथित तौर पर उसकी स्कूटी रोक ली। इसके बाद युवकों ने नितिन के साथ मारपीट की। घटना के बाद वह घायल हो गया।
मारपीट की जानकारी मिलने के बाद देर रात सीओ सदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि स्कूटी सवार युवकों की पहचान की जा सके। फिलहाल परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मारपीट में घायल नितिन बालाजी का आनंद अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। इस घटना को लेकर भाजपाईयों व्यापारियों और धार्मिक क्षेत्रों में काफी रोष व्याप्त है बताते चलें कि नीतिन बालाजी बालाजी मंदिर के मुख्य कार्यकर्ताधर्ताओं में एक हैं।
Trending
- भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
- अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
- राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
- न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
- 12 साल में अच्छे दिन नहीं आए : मल्लिकार्जुन खड़गे
- भारत और चीन ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्त्व पर भी जोर दिया
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश का निर्माण होकर रहेगा : सुधीर कुमार
- सात दिन के लिए राजा बना था मंत्री बलि: जैन मुनि विष्णु कुमार थे ब्राह्मण बामन

