नई दिल्ली, 04 मई (ता)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सुधारों, कम ब्याज दर और व्यय योग्य आय बढ़ने से अप्रैल में दुपहिया वाहनों की बिक्री मजबूत रही। देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता बजाज मोटोकॉर्प ने बताया कि अप्रैल में उसकी कुल बिक्री 85 प्रतिशत बढ़कर 5,66,086 इकाई पर पहुंच गई। घरेलू बिक्री में 85 फीसदी और निर्यात में 99 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। ये क्रमशः 5,32,433 इकाई और 33,653 इकाई पर रहे। कुल बिक्री में मोटरसाइकिल का योगदान 5,01,791 इकाई और स्कूटर का 64,295 इकाई रहा। इनमें क्रमशः 75 प्रतिशत और 233 प्रतिशत की वृद्धि रही है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री अप्रैल में 17 फीसदी बढ़कर 5.63 लाख इकाई पर पहुंच गई। इसमें घरेलू बिक्री 4.84 लाख इकाई और निर्यात 79.6 हजार इकाई रहा। इनमें क्रमशः 14.7 प्रतिशत और 37.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आयशर मोटर के रॉयल इनफिल्ड की बिक्री अप्रैल में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,13,164 इकाई पर पहुंच गई। इसमें घरेलू बिक्री का योगदान 1,04,129 इकाई और निर्यात का 9,035 इकाई रहा। अप्रैल 2025 की तुलना में घरेलू बिक्री जहां 37 प्रतिशत बढ़ी है, वहीं निर्यात 14 फीसदी घटा है।
Trending
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
- शत्रु संपत्तियों पर अब न लीज, न किराया, अनुबंध खत्म होते ही सरकार लेगी कब्जा, फिर होगी नीलामी
- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की
- नोएल से विवादों के बीच चंद्रशेखरन का टाटा संस के इस्तीफा
- केदारनाथ हेली सेवा 15 सितम्बर से
- न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क मनाएगा ‘इंडियन इंडिपेंडेंस डे’

