Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ का दबदबा पुलिस कुश्ती में
    • हंगामों के बीच लोकसभा में 26.6 घंटे तथा राज्यसभा में 58.2 घंटे ही हुआ काम
    • न्यायाधीशों के खिलाफ 10 साल में मिली 8360 शिकायतें
    • बिना परमिट आठ बार विमान उड़ाने पर एयर इंडिया पर लगाया एक करोड़ का जुर्माना
    • 17-18 फरवरी को बौछारों से लेकर हल्की बारिश का दौर चलने के आसार
    • सुप्रीम कोर्ट ने दिये हिमाचल में 31 मई तक स्थानीय निकाय चुनाव कराने के आदेश
    • कांग्रेस को 398 करोड़ भाजपा को 3,157 करोड़ चुनावी ट्रस्टों से मिले
    • व्यापार समझौते के खिलाफ आंदोलन की तैयारी, राहुल गांधी किसान नेताओं से मिले
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, हाथों में पोस्टर-बैनर लिए नजर आए विधायक
    देश

    बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, विपक्ष का प्रदर्शन, हाथों में पोस्टर-बैनर लिए नजर आए विधायक

    adminBy adminJuly 29, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना 21 जुलाई। बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया, लेकिन पहले ही दिन सदन के भीतर और बाहर राजनीतिक टकराव चरम पर पहुंच गया। विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश की। महागठबंधन के तहत राजद, कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण, बढ़ते अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा मंत्री जीवेश मिश्रा पर लगे आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर मंत्री से इस्तीफे की मांग की।

    कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा के बाहर अपराध, लूट और हत्या की घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे ने कहा कि “हम सदन को चलने नहीं देंगे, जब तक सरकार अपराध, बेरोजगारी और पलायन के मुद्दों पर जवाब नहीं देती। बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, “भाजपा के लोग अपराध कर रहे हैं और सत्ता में बने रहना चाहते हैं, लेकिन अब बिहार में उनका राज नहीं रहेगा। तेजस्वी यादव अगला मुख्यमंत्री बनेंगे। हम सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह सरकार को घेरेंगे।

    वहीं सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा विधायक हरीश भूषण ठाकुर बचौल ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “सरकार हर जनहित मुद्दे पर जवाब देने को तैयार है। हंगामा करना विपक्ष का स्वभाव है, लेकिन आज बिहार में संगठित अपराध नहीं है, और हर वारदात पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।” बिहार विधानसभा का यह सत्र विधानसभा चुनाव से पहले का अंतिम सत्र है, जिससे इसकी राजनीतिक अहमियत और बढ़ गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हंगामों के बीच लोकसभा में 26.6 घंटे तथा राज्यसभा में 58.2 घंटे ही हुआ काम

    February 14, 2026

    न्यायाधीशों के खिलाफ 10 साल में मिली 8360 शिकायतें

    February 14, 2026

    बिना परमिट आठ बार विमान उड़ाने पर एयर इंडिया पर लगाया एक करोड़ का जुर्माना

    February 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.