Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बरात आई व मंत्रोच्चार हुआ, कान्हा की हो गई बदायूं की पिंकी
    देश

    बरात आई व मंत्रोच्चार हुआ, कान्हा की हो गई बदायूं की पिंकी

    adminBy adminDecember 8, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बदायूं 08 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के बदायूं से अनोखा मामला सामने आया। यहां बांके बिहारी और श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी एक 28 वर्षीय युवती ने उन्हीं से विवाह (शादी) कर लिया। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कासिमाबाद में युवती पिंकी शर्मा ने धूमधाम से मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने कान्हा के विग्रह को गोद में लेकर अग्नि के सात फेरे लिए। इसमें परिवार समेत गांव के लोग भी शामिल हुए।

    कासिमाबाद गांव निवासी सुरेश चंद्र शर्मा की 28 साल की बेटी पिंकी शर्मा बचपन से भगवान श्री कृष्ण की भक्तिभाव में भावविभोर रहती थी। परिवार के साथ पिंकी अक्सर बांके बिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए साथ जाया करती थी। पिता सुरेश चंद्र शर्मा के मुताबिक वो पिंकी के साथ लगभग दो महीने पहले बांके बिहारी मंदिर मथूरा दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर के अंदर मौजूद पुजारी सभी भक्तजनों के गले में मालाएं डालकर प्रसाद वितरण कर रहे थे। इसी क्रम में पूजारी जी ने पिंकी के गले में माला डालते हुए भगवान श्रीकृष्ण का प्रसाद दिया तो प्रसाद में एक सोने की अंगूठी पिंकी को प्राप्त हुई।

    बस यहीं से पिंकी के मन सगुन के तौर पर प्रसाद में मिली अंगूठी समझकर भगवान बांके बिहारी से विवाह की इच्छा पिता से साक्षा की। पहले तो पिता को कुछ अलग लगा लेकिन कुछ दिनों पूर्व जब पिंकी तबीयत खराब हुई और पिंकी ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा गोद में लेकर वृंदावन और गोवर्धन की संपूर्ण परिक्रमा की। इसे चमत्कार कहे या फिर कुछ और पिंकी बिल्कुल स्वस्थ्य हो गई। ये देख परिजन चकित रह गए। और पिता शादी के लिए राजी हो गए।

    बीते शनिवार को जैसे शादियां संपन्न होती है। ठीक उसी तरह पिंकी शर्मा के घर और मंडप बनाया गया। गांव में पिंकी के रिश्तेदार कार लेकर पहुंचे। बरातियों का नास्ता-पानी और खाने-पीने बंदोबस्त किया गया। 100 से ज्यादा बराती बरात लेकर गांव से ही भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को दूल्हे के रूप में सजा-धजा कर लेकर पिंकी शर्मा के घर पहुंचे। द्वार पर ही पूजा-पाठ का कार्यक्रम किया गया। डीजे की व्यवस्था की गई।

    भगवान बांके बिहारी की मूर्ति को अपनी गोद में लेकर पिंकी स्टेज पर चढ़ी और जयमाला के आयोजन के लिए कुर्सी पर विराजमान हो गई। पहले पिंकी ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के गले में जयमाला डाली। फिर कृष्ण की मूर्ति पर चढ़ाकर स्वयं के गले में पिंकी ने जयमाला पहनी। इस बीच वृंदावन से आए कलाकारों ने भक्ति भरे गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सिंदूर और सात फेरों की रस्म अदा की गईं। घराती-बरातियों ने नास्ता-भोजन किया।
    पिता सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि संपत्ति पर बेटों की तरह पिंकी को भी बराबर का हिस्स देंगे। अब उसका जीवन ठाकुरजी को समर्पित हो चुका है।

    badaun kanha-wedding tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.