Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»खेत को देश का सबसे बड़ा रियल एस्टेट बताकर बेचा प्लाट
    न्यूज़

    खेत को देश का सबसे बड़ा रियल एस्टेट बताकर बेचा प्लाट

    adminBy adminMarch 9, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा, 09 मार्च (अम)। आगरा में अंसल एपीआई ग्रुप के मालिक समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि टाउनशिप में प्लॉट बेचने के नाम पर 12.50 लाख रुपये लेने के बाद पता चला कि जमीन किसी किसान की है और वहां खेती हो रही है।
    अंसल एपीआई ग्रुप के मालिक सहित तीन लोगों और कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी जगदीशपुरा थाने में एक पूर्व फौजी की पत्नी की शिकायत पर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्हें सुशांत ताज सिटी टाउनशिप में एक ऐसा प्लॉट बेचा गया जो वास्तव में एक किसान का है और उस पर खेती हो रही है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
    सिकंदरा स्थित जेआर रॉयल विला निवासी सेवानिवृत्त फौजी योगेश शर्मा की पत्नी आशा रानी शर्मा ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मुलाकात जनवरी 2014 में फुलट्टी निवासी बल्लभ कुमार शर्मा से हुई थी। उसने सुशील अंसल, प्रणव अंसल और अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कर्मचारियों व अधिकारियों से मिलाया था। आरोपियों ने अंसल एपीआई को देश का सबसे बड़ा रियल एस्टेट ग्रुप कहा और जगदीशपुरा के सदरवन गांव के पास सुशांत ताज सिटी नाम से विश्व स्तरीय टाउनशिप बनाने की जानकारी दी।
    उनके लेआउट में आगरा विकास प्राधिकरण की मुहर दिखा कॉलोनी के अनुमोदित होने का दावा किया गया। 18 जनवरी 2014 को 10.50 लाख रुपये लेकर उन्हें 17 मार्च को ऑफर ऑफ पजेशन लेटर दिया गया। अन्य विकास और सुरक्षा जमा के नाम पर 2 लाख रुपये और लिए गए। इसके बाद बैनामा के लिए टरकाते रहे।
    जब अंसल एपीआई के लोगों से धोखाधड़ी की जानकारी हुई तो वह आगरा विकास प्राधिकरण पहुंचीं, वहां पता चला कि जो प्लॉट उन्हें बेचा गया था वह अंसल ग्रुप का नहीं है। वह जगह किसी चोखेलाल के नाम पंजीकृत है और वहां खेती हो रही है। कंपनी के कार्यालय पर जाने पर पता चला कि अब कंपनी का कोई अधिकारी यहां नहीं बैठता है।
    पीड़िता के वकील पवन दीक्षित ने आरोप लगाया कि अंसल ग्रुप ने बिना जमीन खरीदे ही 300 से ज्यादा लोगों से धोखाधड़ी कर सौदा किया और करोड़ों की धोखाधड़ी की। इस मामले में पीड़ितों के लगातार चक्कर लगाने, कई पीड़ितों की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की। अब तक 50 से ज्यादा पीड़ितों को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी है। कुछ मामलों में अभी अधिकारियों के आदेश पर भी जांच चल रही है। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से पीड़ितों को बाद में समझौते पर विवश होना पड़ रहा है।

    agra Fraud tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी

    April 10, 2026

    सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें

    April 10, 2026

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.