Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली, रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी
    • जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम
    • पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है
    • वैद्यनाथ धाम के दानपात्रों से पाक करेंसी मिली
    • प्रयागराज: गंगा में नहाने गए 7 बच्चे डूबे, 4 की मौत
    • केबीसी की प्रतिभागी रही तहसीलदार बाढ़ घोटाले में गिरफ्तार
    • मोमोज खाने से बिगड़ी तबीयत, परिवार के 9 सदस्य अस्पताल में भर्ती
    • बूढ़नपुर तहसील में एसडीएम से हाथापाई
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»माता वैष्णो देवी धाम में नववर्ष के आगमन से पहले बढ़ने लगे श्रद्धालु
    देश

    माता वैष्णो देवी धाम में नववर्ष के आगमन से पहले बढ़ने लगे श्रद्धालु

    adminBy adminDecember 26, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कटड़ा 26 दिसंबर। नव वर्ष के आगमन को देखते हुए धीरे-धीरे मां वैष्णो देवी की यात्रा में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले सप्ताह में करीब दो लाख श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर धर्मनगरी पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ ही सुरक्षा बल व खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं।

    श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के साथ स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के लिए सभी तरह के उचित इंतजाम किए हैं। बीते कुछ दिनों में प्रतिदिन 15000 से 20000 के बीच श्रद्धालु धर्मनगरी कटड़ा पहुंच रहे थे। वहीं वर्तमान में यह आंकड़ा बढ़कर 19000 से 25000 के बीच पहुंच गया है।
    वीरवार को दिन भर मौसम मिलाजुला रहा हालांकि दोपहर तक धूप खिली रही और उसके बाद आसमान पर बादलों का जमघट देखने को मिला। पल पल बदल रहे मौसम के बावजूद कटड़ा से चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा श्रद्धालुओं को दिनभर उपलब्ध रही। वहीं भवन मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार और रोपवे सेवा का लाभ लेते रहे।

    बीते 24 दिसंबर को 24,400 श्रद्धालुओं ने यात्रा की तो वहीं 25 दिसंबर वीरवार शाम 4 बजे तक करीब 17,000 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

    जारी दिसंबर माह में अब तक करीब चार लाख श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा कर चुके हैं। और जारी वर्ष में अब तक करीब 68 लाख श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में नतमस्तक हो चुके हैं। और रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आधार शिविर कटरा पहुंचना लगातार जारी है।

    श्राइन बोर्ड ने बताया कि कटरा में पंजीकरण अनिवार्य है और आरएफआईडी कार्ड के बिना श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। श्राइन बोर्ड ने यह भी बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

    jammu-and-kashmir mata-vaishno-devi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पिता से कानूनी लड़ाई के बाद इच्छामृत्यु मिली, रेप के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, तीन साल से व्हीलचेयर पर थी

    March 28, 2026

    जिम की बढ़ती संख्या अनहोनी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार बनाएं नियम

    March 27, 2026

    पांच मिनट पहले आ जाते तो, बीमारी नहीं छिपानी चाहिए, डॉक्टर साहब साहब ऐसे शब्दों का उच्चारण परिवारों में शांति के लिए बंद ही कर दीजिए तो अच्छा है

    March 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.