Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 20 करोड़ का सोना लूट में खुलासा, गुजरात में बैठकर पटना में कराया कांड; 6 लुटेरों ने दिया अंजाम
    • जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी समेत पांच टेररिस्ट गिरफ्तार
    • दूध में गोमूत्र मिलाने की चर्चा, धोखे से किसी को अमृत पिलाना भी सही नहीं है
    • सरकार सोचें आईएएस क्यों दे रहे हैं इस्तीफा और ले रहे हैं वीआरएस
    • सबरीमाला मंदिर मामले में सरकार दखल ना देकर जजों की पीठ को फैसला करने दे
    • इंदिरापुरम की जयपुरिया सोसाइटी में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत
    • मधेपुरा में दारोगा जी 7,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
    • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सरकार सोचें आईएएस क्यों दे रहे हैं इस्तीफा और ले रहे हैं वीआरएस
    देश

    सरकार सोचें आईएएस क्यों दे रहे हैं इस्तीफा और ले रहे हैं वीआरएस

    adminBy adminApril 7, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पिछले कुछ सालों से देश की सर्वोच्च सेवा आईएएस से इस्तीफा देने या वीआरएस लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी राजस्व विभाग में तैनात आईएएस रिंकू सिंह राही ने इस्तीफा देने की बात की तो अब विशेष सचिव ग्राम विकास आईएएस रजनीश चंद्र ने वीआरएस की मांग की है। उससे पहले भी ऐसे प्रकरण मिलते रहते हैं। विकास गोठलवाल जैसे अधिकरियों का नाम भी चर्चा में आ चुका है लेकिन रिंकू राही ने तो साफ कहा था कि उन्हें काबिलियत के अनुसार काम नहीं दिया जा रहा और बिना काम के वेतन क्यों। इसलिए उन्हें उनके पुराने विभाग में भेज दिया जाए।
    किसे नौकरी करनी है किसे नहीं यह अपनी सोच का विषय है और हर कोई निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। मगर आईएएस जैसी सेवा के लिए हमारे युवा भरपूर प्रयास करते हैँ उससे इस्तीफा देने की नौबत क्यों आ रही है इस पर सोचने की जरुरत सरकार उच्च अफसरों व जनप्रतिनिधियों के लिए बहुत जरुरी है क्योंकि सुनने को मिलता है कि एक आईएएस बनने तक जहां परिवारों का बहुत खर्च आता है वहीं सरकार का भी इस पर काफी खर्च होता है क्योंकि इससे सामाजिक व्यवस्था और सम्मान जुड़ा होता है। कहते भी हैं कि सरकार को आईएएस ही चलाते हैं। ऐसे में इस्तीफे के कई कारण हो सकते हैँ कि या तो व्यवस्था बनाने वालों के साथ न्याय नहीं हो रहा अथवा जानबूझकर निर्णय लेने वाले अपने कृपापात्रों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें कुंठित करने में लगे हैं या बड़ी कंपनियों में मिलने वाले अच्छे वेतन या आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान इंस्टीटयूट में पढ़ाना भी आकर्षित करता है। मेरा मानना है कि सरकार सर्वे कराकर देखें कि अफसर ऐसा क्यों कर रहे हैं। मान सम्मान मिलने के बाद भी अगर कोई इस्तीफा दे रहा है तो यह समझ लेना चाहिए कि बड़ी कमी व्यवस्था में पनप रही है जो सही नहीं है। इस समस्या का समाधान जल्द खोजा जाना चाहिए।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    20 करोड़ का सोना लूट में खुलासा, गुजरात में बैठकर पटना में कराया कांड; 6 लुटेरों ने दिया अंजाम

    April 7, 2026

    जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी समेत पांच टेररिस्ट गिरफ्तार

    April 7, 2026

    दूध में गोमूत्र मिलाने की चर्चा, धोखे से किसी को अमृत पिलाना भी सही नहीं है

    April 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.