Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शहर में 4 करोड़ से बनेंगे तीन मॉडल वेंडिंग जोन
    • झूठा निकला इसरो मुख्यालय को बम की धमकी वाला ईमेल
    • रावड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली किया
    • वीआईपी दर्शन करवाने में टिन्नू गैंग लाखों का करता था खेल
    • बोर्ड के अंकों को मिलेगा 50 प्रतिशत वेटेज
    • वीएचपी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद से झाड़ा पल्ला
    • राली चौहान के स्कूल में बंदरों ने छात्रा को काटा
    • नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ चारबाग की बजाय आलमनगर स्टेशन से होकर जा रही प्रयागराज
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»इंदिरापुरम की जयपुरिया सोसाइटी में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत
    देश

    इंदिरापुरम की जयपुरिया सोसाइटी में 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

    adminBy adminApril 7, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 07 अप्रैल। यूपी के गाजियाबाद में इंदिरापुरम की एक हाईराइज सोसाइटी में मंगलवार को एक दुखद हादसा हो गया। यहां जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी की 16 वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। युवती की उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, युवती के परिजन इसी सोसाइटी में कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। घटना को लेकर सोसाइटी में सनसनी फैल गई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों और वहां मौजूद लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने से इंकार कर दिया। युवती के कपड़ों की हालत देखकर उसके साथ कुछ गलत किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जब आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी, तब जाकर परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
    जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। घटना के वक्त मौजूद स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक कुछ गिरने की आवाज सुनकर वह बेसमेंट से दौड़कर सबसे पहले मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि करीब 18-19 साल की एक युवती नीचे गिरी पड़ी है। उसकी नाक से खून बह रहा था और वह दम तोड़ चुकी थी।

    जितेंद्र ने बताया कि युवती के कपड़ों की हालत देख कर लग रहा था कि उसके साथ कुछ गलत करने का प्रयास किया गया हो। उसके कपड़े फटे हुए थे और पेंट भी काफी हद तक उतरी हुई थी। युवती की पहचान सोसायटी में ही कपड़े प्रेस करने वाले व्यक्ति की बेटी के रूप में हुई है। वह यहां कनावनी में अपने परिवार के साथ रहती थी और सुबह ही पिता के साथ सोसाइटी में पहुंची थी। परिवार मूल रूप से यूपी के हरदोई का रहने वाला है।

    घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। धीरे-धीरे सोसाइटी में लोग भी जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने काफी देर तक युवती के शव को मौके से उठने नहीं दिया। लोग मांग कर रहे थे कि उन्हें सोसाइटी की सीसीटीवी फुटेज दिखाई जाए और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

    ghaziabad indirapuram tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    शहर में 4 करोड़ से बनेंगे तीन मॉडल वेंडिंग जोन

    July 3, 2026

    झूठा निकला इसरो मुख्यालय को बम की धमकी वाला ईमेल

    July 3, 2026

    रावड़ी देवी ने सरकारी बंगला खाली किया

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.