आज एक खबर पढ़ने को मिली कि कानपुर के तलाकमहल इलाके में दूध में गोमूत्र मिलाकर बेचा जा रहा है। समाचार के अनुसार दो वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे बताए जाते हैं जिनमें कुछ लोग एक स्कूटी की डिग्गी खोलकर गोमूत्र अर्क निकालकर दूध में मिलाते नजर आ रहे हैँ। पुलिस ने इसे निराधार बताते हुए कहा कि दूध बेचने वाले को लीवर की समस्या है वह गोमूत्र अर्क का सेवन करता है। पुलिस का कहना सही हो सकता है कि क्योंकि कुछ लोग कई बीमारियों के इलाज में गोमूत्र का सेवन करते हैं। इसका संदेश संत महात्मा भी देते रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के बारे में कहा जाता था कि वो कुछ बीमारियों के लिए गोमूत्र का इस्तेमाल करते हैं तो दूध बेचने वाले की यह बात सच हो सकती है। धोखे से किसी को अमृत पिलाना भी सही नहीं कह सकते इसलिए अगर यह अफवाह सही है तो दूध में गोमूत्र पिलाना अपराध है। धर्म के हिसाब से इसमें कोई बुराई नहीं है अगर गोमूत्र की शुद्धता तय हो तो यह हमारे ऋषि मुनि करते रहे हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि ऐसा किसी को करना नहीं चाहिए। क्योंकि खाने पीने का अधिकार आदमी का खुद का है दूसरा इसमें दखल नहीं दे सकता। इसमे लोग अपना पैसा और समय खर्च करते हैं तो निर्णय लेने का अधिकार भी उन्हीं को है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
