Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पूर्व विधायक बहाव चौधरी का निष्कासन रद
    देश

    पूर्व विधायक बहाव चौधरी का निष्कासन रद

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 29, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरादनगर 29 मई। गाजियाबाद विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बसपा ने अपनी राजनीतिक तैयारी तेज कर दी है। जिले की पांचों विधानसभा सीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले संभावित प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी हैं। उसी रणनीति के तहत हाल ही में पिछले तीन महीने पूर्व बसपा से निष्कासित किये गये मुरादनगर के पूर्व विधायक बहाव चौधरी का बसपा सुप्रीमो मायावती ने निष्कासन रद्द कर दिया हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) के बाद से पार्टी के पदाधिकारी बूथ स्तर पर सक्रियता दिखा रहे हैं ओर बकायदा विधानसभा रिपोर्ट के आधार पर जिताऊ चेहरे तलाश किये जाने पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं।

    बसपा के अभियान के दौर में जहाँ एक ओर बूथ कमेटी के गठन पर विशेष जोर दिया जा रहा हैं। वर्ष 2012 की तर्ज पर संगठन की मजबूती में जुटी बसपा ने अब विधानसभावाईज जिताऊ उम्मीदवारों पर फिर फोकस करना शुरू कर दिया हैं उसी का परिणाम हालिया सामने दिख रहा हैं कि मुरादनगर के पूर्व विधायक वहाव चौधरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश पर गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार जाटव ने 17 मार्च को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते वहाव चौधरी को निष्कासित किया था। गुरुवार को बसपा जिलाध्यक्ष ने बसपा सुप्रीमो के आदेश पर उनका निष्कासन रद्द कर उन्हें फिर से पार्टी में वापस ले लिया हैं। वहाब चौधरी की बसपा में वापसी होने के साथ ही मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्य दलों के नेताओं में भी खलबली मच गई है। पार्टी आलाकमान के सूत्रों की माने तो उनके निष्कासन की वापसी स्क्रीनिंग (छानवीन) के बाद ही ली गई हैं।

    मोदीनगर से लेकर अन्य सीटों पर उम्मीदवारों की तलाश शुरू
    अब मोदीनगर विधानसभा से ब्राहमण व जाट उम्मीदवार की तलाश में पार्टी आलाकमान लगा हैं। विधानसभा के जातिगत आंकडो के आधार पर प्रभावशाली नेता का नाम घोषित करने की तैयारी तेज हैं। मेरठ मंडल के कोर्डिनेटर सतपाल तितला, मेघानंद जाटव, कपिल गौत्तम, अनिल गौतम व सतेंद्र प्रधान सौदा की ओर से हाईकमान ने रिपोर्ट तलब कर ली हैं। लोनी, साहिबाबाद व गाजियाबाद सीट पर भी सक्रियता बढ़ी हैं। यहाँ पार्टी के पदाधिकारी अनुसूचित जाति के साथ होने वाली घटनाओं की सूचना मिलने पर पीडितों से मिलकर जानकारी ले रहे हैं। मंडल और जिला स्तर पर बैठके तेज हो गई है। पार्टी से जुड़े रणनीतिकारों का कहना है कि इस बार प्रत्याशी चयन के लिए कई मानक होंगे। जातीय समीकरण, क्षेत्र में सक्रियता, जनसंपर्क, संगठन से जुड़ाव और स्थानीय प्रभाव को भी अहम आधार बनाया जाएगा। बसपा ऐसे चेहरों को आगे लाने की तैयारी में है, जिनकी जनता के बीच पहचान मजबूत हो और जो विभिन्न वर्गों में सहज स्वीकार्यता रखते हों। बसपा की रणनीति फिलहाल शांत रहकर संगठन को मजबूत करने और हर विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण समझने की है। माना जा रहा है कि इस बार जिले की पांचों विधानसभा में टिकट वितरण में मैदान में ऐसे प्रत्याशी उतारे जायेगे जो पार्टी को मजबूत स्थिति में ला सके।

    BSP ghaziabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news wahab-chaudhary
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026

    उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.