हैदराबाद के मेंहदीपटटनम इलाके में अभिषेक नाम के डिलीवरी राइडर की दो पहिया गाड़ी बस से टकराने से उसकी मौत के बाद शुरु हुए विवाद के चलते केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के दखल से प्रमुख डिलीवरी एग्री ग्रेटर के साथ इस मामले की बातचीत के बाद दस मिनट की डिलीवरी समय सीमा हटाने के लिए ब्लिंकिट जौमेटो स्वीगी जेप्टो आदि सभी कंपनी इस बात पर राजी हो गई कि दस मिनट की डिलीवरी पर अब रोक रहेगी और सरकार का फैसला सभी क्विक कॉमर्स पर लागू होगा। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि जौमेटो ब्लिंकिट और स्वीगी जेप्टो जैसी खाद्य सामग्री वितरण करने वाली कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय के सामने कई कठिनाई होती है जिस प्रकार समाचार पत्र वितरक को घरो में सुबह अखबार पहुंचाना है। उसी प्रकार इन डिलीवरी बॉय पर यह तनाव रहता है कि वह समय से सामग्री पहुंचाई लेकिन जो दस मिनट की शर्त इस संगठनों ने लगाई थी उससे इनमें काम करने वालों के सामने मुसीबत और बढ़ गई थी जिनकी ओर कपिल शर्मा ने एक फिल्म ही बना डाली तथा सांसद राघव चडढा ने भी एक दिन इसमें हाथ आजमाकर कठिनाईयों को जाना। अन्य लोग भी इस बात को समझते हैं कि दस मिनट में यह संभव नहीं हो सकता।
लेकिन यह भी अटल सत्य है कि जो व्यक्ति खाद्य सामग्री मंगा रहा है वो चाहता है कि उसे भुगतान करने पर गर्म भोजन प्राप्त हो। इसलिए यह जरूरी है कि यह चारों कंपनी को डिलीवरी ब्वॉयों से बात कर ऐसा रास्ता निकालना चाहिए कि उपभोक्ता को समय से सामान उपलब्ध हो जाए। मौसम और परिवार की समस्याएं भूलकर ८० प्रतिशत डिलीवरी बॉय अपनी जिम्मेदारी पूरी करने का प्रयास करते हैं। इसलिए इन कंपनियों को इनका कमीशन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराना चाहिए क्योंकि जब तक इन्हें पेट भर रोटी और परिवार में सुख शांति व पैसा नहीं होगा तब तक जिम्मेदारी को सही निभाना संभव नहीं कहा जा सकता।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
- पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
- सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
- जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
- 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
- श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
- Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
- तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड

