Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»15 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए तहसीलदार, घर से लाखों रुपए बरामद
    देश

    15 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए तहसीलदार, घर से लाखों रुपए बरामद

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 13, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संबलपुर 13 सितंबर। ओडिशा के संबलपुर में बामड़ा के तहसीलदार अश्विनी कुमार पंडा को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (विजिलेंस) की टीम ने शुक्रवार को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. तहसीलदार अश्विनी कुमार पंडा पर आरोप है कि उन्होंने एक किसान से कृषि भूमि को आवासीय भूमि में बदलने के लिए म्यूटेशन केस में 20,000 रुपये की मांग की थी.

    शिकायत मिलने पर विजिलेंस अधिकारियों ने जाल बिछाया और तहसीलदार को उनके ड्राइवर पी. प्रवीण कुमार के जरिए 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए धर दबोच लिया. दोनों को हिरासत में लिया गया और रिश्वत की पूरी राशि जब्त कर ली गई. 29 साल के अश्विनी पंडा की गिनती कभी ओडिशा के होनहार अधिकारियों में होती थी. उन्होंने फर्स्ट में बिना किसी कोचिंग के ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी और तहसीलदार बने थे, लेकिन अब उन पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है.

    अश्विनी का संबंध जाजपुर के धर्मशाला ब्लॉक स्थित खेतरपाल गांव से है. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनकल्याण हाई स्कूल से ली और फिर रावेंशा यूनिवर्सिटी से विज्ञान विषय में प्लस टू किया. इसके बाद 2015 में ब्रह्मपुर के एक निजी कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. इंजीनियर बनने के बाद वह दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने एक प्राइवेट कंपनी में तीन साल तक काम किया. फिर 2018 में नौकरी छोड़कर ओडिशा लौट आए और सरकारी सेवा की तैयारी में जुट गए.

    पहले उन्होंने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) की परीक्षा दी, जिसमें वह सिर्फ 0.5 अंक से असफल रह गए थे. इसके बाद उन्होंने ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की. 2019 की प्रारंभिक परीक्षा मार्च में हुई थी, जबकि मुख्य परीक्षा कोविड महामारी के चलते देर से आयोजित की गई. तमाम अड़चनों के बावजूद उन्होंने सफलता हासिल की और एक आदर्श अफसर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया.

    लेकिन अब उसी अफसर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं. विजिलेंस ने छापेमारी के दौरान उनके आवास से 4.73 लाख रुपये नकद बरामद किए है.

    bribery-case odisha sambalpur tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026

    उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.