मुंबइ, 26 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म अस्सी का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्मकार अनुभव सिन्हा की फिल्म अस्सी एक ऐसा सवाल उठाती है, जो हर दिन हमारे सामने होता है, लेकिन जिसे हम अकसर अनदेखा कर देते हैं। मोशन पोस्टर के जरिए जैसे-जैसे फिल्म से जुड़ी और जानकारी सामने आ रही है, वैसे-वैसे इसके इरादे पूरी तरह स्पष्ट होते जा रहे हैं। टी-सीरीज़, अपनी विविधतापूर्ण फिल्मोग्राफी में अस्सी के जरिए एक नया रंग जोड़ता है।
बनारस मीडिया वर्क्स के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ फिल्म में कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, ज़ीशान अय्यूब अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा भार्गव विशेष भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म अस्सी एक बेबाक और सघन इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर है, जो एक तीव्र और प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा के जरिए सामने आती है। फिल्म खत्म होने के बाद मन में सवाल रह जाता है कि क्या मुझे यह पहले नहीं पता था या फिर पता होते हुए भी मैंने नजऱअंदाज कर दिया। न्याय जरूरी है, लेकिन उससे पहले न्याय की परिभाषा तय होनी चाहिए। क्या दोषी साबित किए गए लोग ही असली गुनहगार हैं। गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत और बनारस मीडियावर्क्स प्रोडक्शन की फिल्म अस्सी को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने निर्मित किया है। अनुभव सिन्हा निर्देशित यह फिल्म 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Trending
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
- पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
- संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा

