Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»सूरज सिंह, ऐसी कहानियों का समर्थन करते हैं, जो परंपरागत सोच को चुनौती दे
    एंटरटेनमेंट

    सूरज सिंह, ऐसी कहानियों का समर्थन करते हैं, जो परंपरागत सोच को चुनौती दे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 14, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 14 जनवरी। फिल्म राहु केतु के निर्माता सूरज सिंह का कहना है कि फैंटेसी तब काम करती है, जब वह भावनात्मक रूप से सच्ची लगे। भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बना रहे बीलाइव प्रोडक्शंस के निर्माता सूरज सिंह, ऐसी कहानियों का समर्थन करते हैं, जो परंपरागत सोच को चुनौती दे, लेकिन साथ ही दर्शकों से भावनात्मक रूप से जुड़ी भी रहे। फिलहाल उनकी आगामी फिल्म राहु केतु उनके इसी दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण है, जो एक हाई-कॉन्सेप्ट फैंटेसी ड्रामा होने के बावजूद भव्य कल्पनाशील दुनिया को मानवीय भावनाओं के साथ संतुलित करता है। सूरज सिंह एक ऐसी सिनेमैटिक दुनिया गढऩे पर ध्यान दे रहे हैं, जो नई और पूरी तरह कहानी-केंद्रित हो। यही वजह है कि उन्होंने राहु केतु के ज़रिए दर्शकों को ऐसी भव्यता देने की कोशिश की है, जो कहानी को मनोरंजक बनाने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी गहराई से जोड़े। सूरज सिंह ने अपने क्रिएटिव दर्शन को साझा करते हुए कहा कि उनके लिए हाई-कॉन्सेप्ट सिनेमा का मतलब केवल जटिलता नहीं है। वे कहते हैं, फैंटेसी तब काम करती है, जब वह भावनात्मक रूप से सच्ची लगे, भले ही उसकी दुनिया असली न हो।
    उनके अनुसार दर्शक भले ही थिएटर में विज़ुअल भव्यता के लिए आते हों, लेकिन वे फिल्म से जुड़े रहते हैं उसकी भावनाओं की वजह से। वह मानते हैं कि हाई-कॉन्सेप्ट स्टोरीटेलिंग में दर्शकों को डर, प्यार, उम्मीद या संघर्ष जैसी जानी-पहचानी भावनाओं का अनुभव होना चाहिए, चाहे कहानी किसी भी काल्पनिक परिवेश में क्यों न रची गई हो। यही संतुलन फिल्मों को यादगार बनाता है और उन्हें ओपनिंग वीकेंड से आगे भी दर्शकों के दिलों में बनाए रखता है। बीलाइव प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित राहु केतु 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। सूरज सिंह बीलाइव प्रोडक्शंस की प्रमुख शक्ति हैं और बालाजी टेलीफिल्म्स में टीवी, फिल्म्स और इंटरनेशनल बिजऩेस डिविजऩ का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में बीलाइव प्रोडक्शंस ने काजोल, विशाल जेठवा, राजीव खंडेलवाल और आमिर खान अभिनीत सलाम वेंकी जैसी सराही गई फिल्म का निर्माण किया है, जिसका निर्देशन रेवती ने किया था। फिलहाल कंपनी की आगामी फिल्मों में राहु केतु शामिल है, जिसका निर्देशन फुकरे के निर्माता विपुल विग ने किया है और इसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, चंकी पांडे, शालिनी पांडे, अमित सियाल और पियूष मिश्रा जैसे दमदार कलाकार हैं। इसके अलावा, बीलाइव की आगामी फिल्मों में परेश रावल और अनंत जोशी जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म अजेय भी शामिल है, जिसका निर्देशन रविंद्र गौतम कर रहे हैं।

    bollywood Desh entertainment Mumbai Producer Suraj Singh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.